Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PHOTOS- जहीर खान और सागरिका घाटगे इस देश में मना रहे हैं छुट्टियां, शेयर की कई रोमांटिक तस्वीरे

इन दिनों भारत में गर्मियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर कोई गर्मी से बचने और अपने माइंड को फ्रेश करने के लिए कही ना कहीं ठंडे प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। जब देशभर के कई लोग गर्मियों की छुट्टियों का लुत्फ उठाने में लगे हैं तो भला भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज कैसे पीछे रह सकते हैं।

जहीर खान और सागरिका घाटगे छुट्टियां मनाने पहुंचे ऑस्ट्रेलिया

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे जहीर खान इन दिनों अपनी पत्नी फिल्म अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। जहीर खान और उनकी खूबसूरत पत्नी सागरिका घाटगे भारत नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां का लुत्फ उठा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत वादियां में छुट्टिया मना रहा है ये कपल

भारत के यॉर्कर किंग रहे जहीर खान चक दे इंडिया फैम हसीन पत्नी सागरिका घाटगे के साथ ऑस्ट्रेलिया की बहुत ही हसीन वादियों में छुट्टियों का लुत्फ ले रहे हैं और जमकर इन खूबसूरत वादियों के बीच जमकर मस्ती के मूड़ में नजर आ रहे हैं।

सागरिका घाटगे ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की कई तस्वीरे

हाल ही में जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए हैं। इन फोटोज और वीडियो में सागरिका घाटगे अपने पति जहीर खान के साथ साउथ ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत वातावरण में जमकर मस्ती कर रहे हैं। सागरिका घाटगे ने एक नहीं बल्कि कई फोटोज पोस्ट किए हैं। इसमें ये जोड़ी बहुत ही कमाल की लग रही है।

अलग-अलग फोटोज में जुदा मूड़ में नजर आ रही है सागरिका

इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और इस सर्दी के मौसम में ऑस्ट्रेलिया के फेमस टूरिस्ट पार्क जाकर सागरिका और जहीर खान ने समां बांध दिया। इसमें सागरिका घाटगे ने अलग-अलग फोटो में दिखाया है कि किसी में तो सागरिका जानवर को पानी पिलाती नजर आ रही है तो किसी फोटो में दक्षिण अॉस्ट्रेलिया की  खूबसूरती को दिखाया है।

पिछले साल दोनों ने की शादी

आपको बता दे कि पिछले साल के अंत में क्रिकेटर जहीर खान और फिल्म अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने बेहद ही गुप-चुप तरीके से शादी रचायी जिसके बाद इन्होंने ग्राड रिसेप्शन का आयोजन किया था जिसमें कई सेलीब्रिटिज पहुंते थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post PHOTOS- जहीर खान और सागरिका घाटगे इस देश में मना रहे हैं छुट्टियां, शेयर की कई रोमांटिक तस्वीरे appeared first on SportzWiki Hindi.