Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PM मोदी ने अब इस खिलाड़ी को दिया फिटनेस चैलेंज

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से शुरू हुआ फिटनेस चैलेंज अभी पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है, यह चैलेंज पीएम मोदी, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, मिताली राज सहित कई बाॅलीवुड स्टार्स को मिला था जिसे कई ने पूरा भी किया है। इसके साथ ही मोदी ने विराट के चैलेंज को पूरा कर वीडियों भी शेयर कर दिया है, लेकिन अब पीएम मोदी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा को यह चैलेंज दिया है।

फीफा विश्वकप: गुरुवार से होगा आगाज, चोटिल हुए इंग्लैंड के रैशफोर्ड

आपकों बता दें की देश की नई टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस चैंलेज दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। मणिका बत्रा ने स्वीकार करते हुए कहा कि वह जल्द ही अपना फिटनेस वीडियो साझा करेगी।

मणिका टेबल टेनिस लीग में खेलने के लिये अभी पुणे में हैं। उन्होंने कहा, मैं यह चुनौती स्वीकार करती हूं और जल्द ही फिटनेस से जुड़ा अपना वीडियो साझा करूंगी जैसे खुद पीएम मोदी ने किया है।

उन्होंने कहा, केवल खिलाडियों के लिये ही नहीं बल्कि सभी के लिये लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीने के लिये फिट रहना बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए सभी को ये चैलेंज स्वीकार करने चाहिए। आपकों बता दें की मणिका ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था साथ ही उन्होंने महिला एकल में भी सोने का तमगा भारत को दिलाया था।

फीफा विश्व कप: इन जर्सियों में अपनी चमक बिखेरेंगे फुटबॉलर

इससे एक दिन पहले विराट के चैलेंज को पूरा करते हुए मोदी ने ट्विटर पर अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट किया था जिसमे मोदी ट्रैक पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह योग करते हुए भी दिखायी दे रहे हैं। उन्होंने मणिका के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और आईपीएस अधिकारियों को भी यह चैलेंज दिया है। मोदी ने ज्यादातर चैंलेज उन लोगों को दिया है जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक है।