भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल ही में हुए महिला एशिया टी-20 कप को अपने पास बनाए रखने में कामयाब नही हो पायी. उसे फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं अब आ रही ख़बरों की माने तो एशिया कप में मिली हार को लेकर क्रिकेट टीम में अशांति का माहौल बना हुआ है.
इस तरह की ख़बरें तब सामने आयीं जब बीसीसीआई के द्वारा बुलायी गयी बैठक में सीमित ओवरों की कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर शामिल हुईं लेकिन मुख्य कोच तुषार अरोठे इस मीटिंग से नदारद दिखे. जबकि महिला चयनकर्ता की चीफ हेमलता कला और टीम मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य भी मौजूद थीं.
ख़राब प्रदर्शन के बाद शुरु हुआ विवाद

अधिकारीयों टीम, मैनेजमेंट व कप्तान की ये बैठक एशिया कप की हार के बाद मलेशिया से महिला टीम की स्वदेश वापसी की बाद से हुई समीक्षा बैठकों के बाद हुई थी. इनमें से एक बैठक 13 जून को हुई थी, जिसमें कोच तुषार अरोठे, बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी और बीसीसीआई जनरल मैनेजर सबा करीम शामिल हुए थे.
इस विवाद की शुरुआत कई खराब प्रदर्शनों के बाद हुयी. जिसका सिलसिला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज. फिर इंग्लैंड की मौजूदगी में खेली गई ट्राई-सीरीज और अब जून में एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश के हाथों मिली हार ने तो जैसे इस विवाद को और अधिक बढ़ाने का कार्य किया.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट को माने तो विवाद का मुख्य कारण ट्रेनिंग के तरीकों में बदलाव है. जिसमें सुबह और दोपहर में दो ट्रेनिंग सेशन और दोपहर में एक वैकल्पिक सेशन को शामिल किया गया है. वहीं खिलाड़ी एक लंबा ट्रेनिंग सेशन चाहते हैं. जिसमें वह वर्क आउट भी कर सकें. इसके बाद जब भी जरुरी हो ट्रेनिंग सेशन जा सके.
कोच द्वारा टीम के चयन पर भी खिलाड़ी नाराज

कोच द्वारा चयन की गयी प्लेइंग इलेवेन से भी खिलाड़ी खुश नही हैं. उदहारण के तौर पर 17 वर्षीय जेमिमा रोड्रिग्ज को एशिया कप के किसी भी मैच के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. जबकि बाकी अन्य खिलाड़ी कम से कम एक मैच में जरूर खेला.
The post REPORTS: एशिया कप में बांग्लादेश से मिली हार के बाद भारतीय महिला टीम में मनमुटाव, कई की हो सकती है छुट्टी appeared first on SportzWiki Hindi.