Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ए टीम ने कोरिया से खेला 1-1 का ड्रा

बेंगलुरु
 भारतीय पुरुष ए हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय टीम के साथ पहला अभ्यास मैच 1-1 से ड्रा खेला। कोरियाई टीम अगले महीने होने वाले जकार्ता एशियाई खेलों से पहले यहां अभ्यास के लिए आई है। 

कोरियाई टीम ने मजबूत डिफेंस दिखाते हुए भारत को गोल करने से रोके रखा। भारत को पहले क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन ड्रैग रुपिंदर पाल सिंह का शॉट पोस्ट से टकरा गया।  

पहले दो क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद कोरिया ने 31वें मिनट में सियो इनवू के गोल से बढ़त बना ली। भारत ने 48वें मिनट में अरमान कुरैशी के मैदानी गोल से बराबरी हासिल की। इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी।