Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुरूआती दो मैच की तरह रात 10 बजे से नहीं, बल्कि इस समय से शुरू होगा तीसरा टी-20, जाने प्रसारण की पूरी जानकारी

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच काउंटी ग्राउंड ब्रिसटल के मैदान पर 8 जुलाई रविवार को खेला जाना है. यह मैच सीरीज का निर्णायक मैच है. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी. वह टीम सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लेगी.

सोनी नेटवर्क पर होगा मैच का प्रसारण

भारत और इंग्लैंड के मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा. जिसमें सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी, सोनी टेन 1 पर अंग्रेजी कमेन्ट्री के साथ तो सोनी टेन-3 पर हिंदी कमेन्ट्री के साथ मैच का प्रसारण किया जाएगा.  साथ ही डिजिटल एप सोनी लाइव और जियो टीवी पर भी दर्शक मैच का लुत्फ फ्री में उठा सकते है.

भारतीय समय के अनुसार रात 6.30 बजे शुरू होगा मैच 

आपकों बता दें, कि इस पहले टी-20 मैच का प्रसारण 6.30 बजे से शुरू होगा. 6.00 बजे दोनों टीमों के बीच टॉस होगा और 6.30 बजे से मैच शुरू हो जायेगा. शुरूआती दोनों मैच रात 10.00 बजे से शुरू हुए थे, लेकिन अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच 6.30 बजे से शुरू होगा.

दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी. वह टीम इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम लार लेगी.

इस प्रकार हो सकती है दोनों टीमों की अंतिम ग्यारह 

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, उमेश यादव

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेरिस्टों, एलेक्स हेल्स, जो रूट, इयान मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, आदिल रशिद, लियाम प्लुन्केट, डेविड विली, जेक बॉल

The post शुरूआती दो मैच की तरह रात 10 बजे से नहीं, बल्कि इस समय से शुरू होगा तीसरा टी-20, जाने प्रसारण की पूरी जानकारी appeared first on SportzWiki Hindi.