भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया था. अब भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच 12 जुलाई गुरुवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है.
आपकों बता दें, कि इस वनडे सीरीज का पहला मैच ट्रेंट बिज में खेला जायेगा. वही दूसरा वनडे मैच 15 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जायेगा. वही सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 जुलाई को हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जायेगा. भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीम इस वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है.
सोनी नेटवर्क पर होगा मैच का प्रसारण

भारत और इंग्लैंड के पहले वनडे मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा. जिसमें सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी, सोनी टेन 1 पर अंग्रेजी कमेन्ट्री के साथ तो सोनी टेन-3 पर हिंदी कमेन्ट्री के साथ मैच का प्रसारण किया जाएगा. साथ ही डिजिटल एप सोनी लाइव और जियो टीवी पर भी दर्शक मैच का लुत्फ फ्री में उठा सकते है.
भारतीय समय के अनुसार रात 5.00 बजे शुरू होगा मैच

आपकों बता दें, कि भारतीय समय के अनुसार इस पहले वनडे मैच का प्रसारण शाम 5.00 बजे से शुरू होगा. 4.30 बजे दोनों टीमों के बीच टॉस होगा और 5.00 बजे से मैच शुरू हो जायेगा. दोनो ही टीमें इस पहले वनडे मैच को जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी.
इस प्रकार हो सकती है दोनों टीमों की अंतिम ग्यारह

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, उमेश यादव
इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेरिस्टों, एलेक्स हेल्स, जो रूट, इयान मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, आदिल रशिद, लियाम प्लुन्केट, डेविड विली, जेक बॉल
The post रात 10 या शाम 6.30 से नहीं, बल्कि इस समय से शुरू होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे, जाने प्रसारण की पूरी जानकारी appeared first on SportzWiki Hindi.