ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के टी-20 प्रारूप के वर्तमान कप्तान आरोन फिंच लगातार अच्छा प्रदर्शन करते जा रहे है और इस बार इन्होंने फिर से टी-20 क्रिकेट में शतक बनाकर अपनी टीम को आसानी से जीता दिया है।
जी हाँ, इन दिनों ये टी-20 ब्लास्ट में खेल रहे है. जहाँ सरे टीम में अपनी घातक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे है।

टी-20 ब्लास्ट के इस टूर्नामेंट में कल सरे क्रिकेट टीम का मुकाबला ससेक्स के साथ खेला गया था जिसमें सरे ने आरोन फिंच के शानदार नाबाद 131 रनों की शतकीय पारी से 52 रनों से जीत लिया। हालाँकि ससेक्स ने बल्लेबाजी तो अच्छी की लेकिन पूरे ओवर खेलते हुए महज 140 रन बनाकर आउट हो गयी।
इससे पहले आपको बता दें कि कल खेले गए इस मैच में ससेक्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो उनके लिए सही साबित नहीं हुआ क्योंकि सरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाए जिसमें तूफानी बल्लेबाज आरोन फिंच ने 131 रन की धाकड़ पारी खेल डाली। इन्होंने ये रन 79 गेंदों का सामना करते हुए और साथ में 10 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाये। साथ ही इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 25 से ज्यादा रन नहीं बना पाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ससेक्स ने शुरुआत बहुत खराब की और पहला विकेट 1 रन पर ल्युक राईट के रूप में गिरा। लेकिन इसके बाद भी टीम संभल नहीं पायी और निरंतर कम स्कोर पर विकेट गिरते गए। हालाँकि एक तरफ फिलिप साल्ट अच्छी बल्लेबाजी करते रहे और 74 रन बनाकर आउट हो गए।
इस तरह पूरी टीम 17 ओवर और 4 गेंद खेलकर महज 140 रन पर ही आउट हो गयी और मुकाबला 52 रनों से हार गए। इस मैच में गेंदबाजी में जेड डेरनबेच और मैथ्यू पिलंस ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए और ससेक्स को आसानी से आउट कर दिया और मुकाबले पर कब्जा कर दिया।
The post 10 चौके और 7 छक्के की मदद से फिंच ने लगाया तूफानी शतक, खेली टी-20 की सबसे तेज अर्द्धशतकीय पारी appeared first on SportzWiki Hindi.