अभी हाल में चालू हुआ 3 जुलाई से चालु हुआ दौरा जिसमें टी-20 स्पेशलिस्ट से लेकर टेस्ट में मंझे हुए खिलाड़ी उपस्थित है, ये वो खिलाड़ी जो कभी भी अपनी टीम को हारते हुए नहीं देखना चाहते. ये वो खिलाड़ी है, जिन्होंने दोनों टीमों को अच्छा प्रदर्शन कर उस मुकाम तक पहुँचाने में मदद की, आज भी अच्छा प्रदर्शन कर टीम को नयी ऊंचाईयों तक पहुँचाने का काम कर रहे है.

आज हम दोनों टीमों के उन खिलाड़ियों के बारे में बातचीत करेंगे जिन्होंने आज तक टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में विश्वास दिलाया है,
ओपनर धमाका
जेसन रॉय
इंग्लैंड के लिए ओपनर बैट्समैन जेसन रॉय ओपनिंग धमाका करते हुए कई बार जीत दिलाई है, ये 136 की स्ट्राइक रेट से शुरुआत में ही धमाकेदार शुरुआत कर टीम को मजबूत दिशा में ले जाते है.

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा और जेसन राय लगभग दोनों ही एक स्ट्राइक रेट से खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढाते है, दोनों की ही 136.58 और 136.07 स्ट्राइक रेट है, दोनों ने ही अपने देश के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली है. आने वाले दिनों में लगभग 2 महीनो तक दोनों को एक दूसरे के खिलाफ खेलना है.
मध्यक्रम
विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जोकि टीम इंडिया के मध्यक्रम की जान है. इन्होने मध्यक्रम में टीम इंडिया के कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है, जब जब टीम कठिन परिस्थितियों से गुजर रही होती है तब विराट मध्यक्रम में टीम को संभालने का काम करते है, आखिरी बार 2014 में कोहली फ्लाप हुए थे.
ये भी समय बीत चुका है इस समय विराट कोहली जबरदस्त फ़ार्म में चल रहे है, 137 की स्ट्राइक से खेलते हुए कोहली टीम के मध्यक्रम को मजबूत करते है.
इयान मॉर्गन
इंग्लैंड टीम के कप्तान भी मध्यक्रम को मजबूती देने का कम करते है. 132 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए यह टीम को आगे बढाने का काम करते है, इयान मॉर्गन भी इस समय जबरदस्त फ़ार्म में नजर आ रहे है.
आलराउंडर प्रतिभा
महेंद्र सिंह धोनी
इस बार आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले धोनी जिन्होंने अपने प्रदर्शन से आलोचकों के मुंह को बंद कर दिया, जो उनके करियर को लेकर सवाल उठा रहे थे, बतौर धोनी ने इस बार 16 मैचों में 455 रन 150 की स्ट्राइक रेट से बनाये, धोनी टीम इंडिया में बेस्ट फिनिशर की भूमिका में है, ये काम उन्होंने कई बार करके भी दिखाया है.

जोस बटलर
अभी हाल में ही हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी-20 मैच में 30 गेंदों पर 61 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था, बटलर विकेटकीपर की भूमिका में रहते हुए टीम को ऊँचाईयो पर ले जाने की मंसा रखते है.
मुख्य गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार
स्विंग के बादशाह भुवी जिन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी के बदौलत अन्य टीम के बल्लेबाजों को खूब परेसान करते है, जब जब टीम इंडिया को विकेट की जरुररत महसूस होती है तब -तब भुवी ने विकेट लेकर टीम के कप्तान के निर्णय को कई बार सही साबित किया है.
डेविड विली

बाएं हाथ के सीमर इंग्लैंड के लिए इस दौरे में महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में योगदान कर सकते है, इन्होने ये पहले भी करके दिखाया है.
ये बिखेरेंगे स्पिन से जलवे
कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव जिन्होंने टीम के लिए पहले ही टी-20 मैच में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड के बालेबाजो को खूब परेशान किया. टीम के 5 बल्लेबाजों को चाइना गेंदबाजी में उलझा दिया. आने वाले समय में भी यह अपनी चाइना गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आयेंगे.

यजुवेंद्र चहल
टीम के अन्य स्पिनर चहल भी अपनी गेंदों से बल्लबाजों को परेशान करते हुए नजर आते है, आने वाले विश्वकप में ये जोड़ी टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित होगी.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …
The post भारत और इंग्लैंड के इन 11 खिलाड़ियों को बना दे टी-20 टीम तो हराना होगा मुश्किल, जाने कौन है कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.