भारत के अंडर-19 बल्लेबाज पवन शाह ने श्रीलंका दौरे के दूसरे यूथ टेस्ट मैच में अपनी पहली डबल सेंचुरी बनाई। पवन ने इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है क्योंकि उन्होंने यूथ टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज द्वारा उच्चतम स्कोर अपने नाम दर्ज किया है। इन्होंने तन्मय श्रीवास्तव को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 13 सितंबर, 2006 को पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ 220 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि युवा पवन शाह 282 रन की शानदार पारी खेलकर रन आउट हुए है। अपनी इस शानदार पारी में इन्होंने 33 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगाए।
पवन ने भारतीय बल्लेबाजों की एलियट सूची में भी प्रवेश किया है जिसमें यूथ टेस्ट में शतक बनाए। तन्मय श्रीवास्तव के अलावा, इस एलियट सूची में गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, अभिनव मुकुंद और विनायक माने भी शामिल हैं जिन्होंने यूथ क्रिकेट में शतक बनाया है।

साथ ही आपको बता दें कि जिस तरह से ये बल्लेबाजी कर रहे है उस हिसाब से यूथ टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और विश्व के दूसरे बल्लेबाज भी बन सकते थे लेकिन ये आउट हो गए। बता दें कि इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्लिंटन पीक एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10 मार्च 1995 को भारत अंडर-19 के खिलाफ नाबाद 304 रन बनाये थे। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज तिहरा शतक नहीं बना पाया था।
इस मैच में युवा पवन ने बाउंड्री के साथ अपना दोहरा शतक पूरा किया है। इन्होंने मैच में ईकेवी परेरा के ओवर में लगातार छह चौके भी लगाये है। कुल मिलाकर यह मैच पवन के के नाम ही रहा है।
अब तक के मैच की बात करें तो अनूज रावत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की है। पवन के अलावा इस मैच में ओपनर बल्लेबाज अथर्व तायदे ने भी 177 रनों की शानदार पारी खेली तो नेहल वढेरा ने भी 64 रन बनाये है।
The post पवन शाह ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड, किया कुछ ऐसा जो नहीं कर सके विराट और सचिन appeared first on SportzWiki Hindi.