स्पोर्टस डेस्क। क्रिकेट के खेल में अनिश्चितताओं की भरमार होती हैं। इस खेल में आये दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता हैं तो किसी भी पल बडे से बडा रिकॉर्ड टूट सकता हैं। क्रिकेट के खेल में कई ऐसे रिकॉर्ड बन चुके हैं जो किसी भी टीम को शर्मसार करने के लिए काफी हैं। इस खेल में जहां कई दिग्गज खिलाडीयों के नाम 200 रन बनाने का रिकार्ड दर्ज हैं वहीं हालहीं में एक ऐसा भी रिकॉर्ड बना हैं जिसमें पूरी टीम बेहद सस्ते में सिमट गई। दरअसल इंग्लैंड में खेले गये इस टूर्नामेंट में बेकनहम सीसी (क्रिकेट क्लब) और बेक्सले सीसी टीमों के बीच मैच हुआ था जिसमें बेकनहम सीसी की टीम मात्र 18 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस टूर्नामेंट के बेहद लॉ स्कोर मैच को विपक्षी टीम ने मात्र 12 मिनट में जीत लिया।
खबरों के अनुसार इंग्लैंड में आयोजित किये गये शेफर्ड नीम केंट क्रिकेट लीग में ये मुकाबला 21 जुलाई को खेला गया था। इस मैच में बेकनहम सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए इस टीम ने बेहद लचर प्रदर्शन किया और मात्र 18 रन बना सकी। किसी भी क्रिकेट टीम के लिए एक सम्मानजनक स्कोर बेहद आवश्यक होता हैं मगर इस तरह के लॉ स्कोर मैच में शर्मनाक हार मिलना लाजमी हैं।
बेकनहम सीसी के 18 रन के लक्ष्य का पीछा करने जब बेक्सले सीसी की टीम उतरी तो मात्र 12 मिनट के खेल में ही इस टीम ने इस स्कोर को हासिल कर लिया। गौरतलब हैं की पहले बैटिंग करते हुए बेकनहम सीसी टीम मात्र 05 रन पर पहला विकेट गिरा चुकी थी जिसके बाद जल्दी-जल्दी विकेट गिरने लगे हैं और माद्ध 18 रन बन सकें। इस टीम के 5 बल्लेबाजों ने 0 रन पर अपने विकेट गवाएं। रिर्पोट के अनुसार बेकनहम सीसी लगभग 152 साल पुराना क्रिकेट क्लब हैं जिसका अब तक का ये बेहद कम टोटल स्कोर हैं।
Herald