स्पोर्ट्स डेस्क:क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें किसी भी टीम का खिलाड़ी किसी भी समय कोई भी रिकॉर्ड बना सकता है और तोड़ सकता है। आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे है जिसके इस रिकॉर्ड आगे गेल, विराट, युवराज, एबी और रोहित जैसे खिलाड़ी भी फेल है। इन दिनों जिम्बाब्वे में हो रही पाकिस्तान, आॅस्ट्रेलिया और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच में टी20 ट्राई सीरीज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज से मेजबान टीम जिम्बाब्वे बाहर हो गई है। लेकिन इस सीरजी में कई नए विश्व रिकॉर्ड बने है। आज हम आपको मेजबान टीम के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जीसने पाकिस्तानी गेंदबाजों के हौश उड़ा दिए थे। जिम्बाब्वे टीम के बल्लेबाज सोलोमन मिरे ने इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है।
इस बल्लेबाज ने 150 के स्ट्राइक रैट से 63 गेंदों में 94 रन बना दिए है। इस बल्लेबाज ने अपनी 94 रन की पारी में 60 रन तो केवल 6 चौके और 6 छक्के लगाकर बनाए है। 12 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के लगाकर 60 रन बनाये है। जिम्बाब्वे देश में क्रिकेट खेलना आसान काम नहीं है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बतौर कप्तान के रूप में सबसे बड़ी पारी खेलकर ये इतिहास रच दिया है।
फिंच ने अपनी इस पारी के दौरान 76 गेंदों का सामना किया और 172 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी ही टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 145 की सबसे बड़ी पारी खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया था। फिंच ने 16 चौकों और 10 छक्कों की तूफानी पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Herald