गॉल। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत मेजबान श्रीलंका ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी केवल 126 रन पर ही ढेर कर दी है। इससे पहली पारी में 287 रन बनाने वाली श्रीलंका टीम ने मेहमान टीम पर 161 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
रोहित-कोहली के तूफान से टूट गया सचिन-सहवाग का ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका की ओर से केवल चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पर कर सके। उसकी ओर से सबसे बड़ी पारी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने खेली। उन्होंने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 49 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दिलरुवान परेरा ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। जबकि सुरंगा लकमल ने तीन और हेराथ ने दो विकेट हासिल किए।
यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने कुलदीप, बनाए कई रिकॉर्ड
इससे पहले करूणारत्ने की शतकीय पारी की मदद से पहले दिन श्रीलंका ने 287 रन बनाए। करूणारत्ने पारी की शुरुआत करने के बाद आखिर तक नाबाद रहने वाले श्रीलंका के चौथे बल्लेबाज बने। करूणारत्ने ने नाबाद 158 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 222 गेंदें खेली। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। यह उनका टेस्ट करियर का आठवां शतक है।
कुलदीप और रोहित का तूफान, भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया
एक समय श्रीलंका ने अपने आठ विकेट 176 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद करूणारत्ने ने कप्तान सुरंगा लखमल (दस) और लक्षण संदाकन (25) के साथ क्रमश: 48 और 87 रन की उपयोगी साझेदारियां कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
Ind v Eng: पहले वनडे से बाहर हुए भुवनेश्वर, इस तेज गेंदबाज को मिला पदार्पण का मौका
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा तबरेज शम्सी ने तीन और चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले डेल स्टेन ने 54 रन देकर एक विकेट हासिल किया।