भारतीय टीम के विकेटकीपर एम एस धोनी अपनी शानदार स्टंपिंग के लिए पहचाने जाते है. स्टंपिंग के मामले में उनकी रफ़्तार बिजली की भांति है, क्रिकेट प्रेमियों का मनाना है, कि धोनी पलक झपकने से पहले स्टंपिंग करने की काबिलियत रखते है.
पहले टी-20 में जो रूट को किया स्टंप आउट

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के विकेटकीपर एम धोनी ने 3 जुलाई मंगलवार को भी इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट की स्टंपिंग की है, लेकिन एमएस धोनी ने जो रूट की यह स्टंपिंग कुछ इस अंदाज से की है, कि इसे जो भी देख रहा है. वह धोनी की स्टंपिंग का कायल बन जा रहा है.
दरअसल, कुलदीप यादव इंग्लैंड टीम की पारी का 14वां ओवर लेकर आ रहे थे. उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट को बीट किया और बॉल सीधे विकेट के पीछे एमएस धोनी के पास चली गई.
जो रूट इस समय क्रीज से आगे निकल गये थे. हालाँकि, एमएस धोनी गेंद को अच्छे से पकड़ नहीं पाये थे. पहले तो गेंद एमएस धोनी की छाती में जा लगी थी, लेकिन इसके बाद एमएस धोनी ने गेंद को सही तरह से पकड़ लिया था और काफी समय रहने के बाद भी जब जो रूट वापस अपनी क्रीज में नहीं आ पाये, तो एमएस धोनी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया.
यहाँ देखे वीडियो
— Vinay Tripathi (@VinayTr85616518) July 3, 2018
आप इस वीडियो में देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के विकेटकीपर एमएस धोनी ने अपनी तेजी व अपनी समझ से इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट को स्टंप आउट किया.
धोनी की यह स्टंपिंग का ही नतीजा था, कि जो रूट बिना कोई रन बनाये ही पवेलियन लौट गये थे और भारतीय टीम ने यह मैच बड़े ही आसानी से 8 विकेट से जीत लिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
The post वीडियो : 13.4 ओवर में जो रूट के लिए धोनी और कुलदीप ने बनाया ऐसा प्लान कि बिना खाता खोले चलता बना यह दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.