Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तेंदुलकर और मिडिलसेक्स क्रिकेट अकादमी 14 वर्ष तक के बच्चों को सीखाएगी क्रिकेट

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के जाने माने सितारे सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट के पहले क्रिकेट की दुनिया में अपना खूब नाम कमाया है और अब वो एक ऐसा काम करने जा रहे है जिससे 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को क्रिकेट के गुर सीखने को मिल सकेंगे। सचिन ने एक ऐसी अकादमी के साथ साझेदारी की है जो क्रिकेट के महान खिलाड़ी बनाती है।

अब फुटबॉल में अपनी बादशाहत साबित करना चाहते हैं बोल्ट, इस टीम के साथ कर रहे हैं करार

सचिन तेंदुलकर ;तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी के लांच के लिए आज मिडिलसेक्स क्रिकेट के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस अकादमी में नौ से 14 साल के बच्चों को तेंदुलकर और मिडिलसेक्स क्रिकेट से सीखने का मौका मिलेगा।

तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी टीएमजीए एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट लिमिटेड और मिडिलसेक्स क्रिकेट का संयुक्त उपक्रम है।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने लिया अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट

आपकों बता दें की इसकी शुरुआत नार्थवुड के मर्चेन्ट टेलर्स स्कूल में छह से नौ अगस्त से होगी। यहां पहला क्रिकेट शिविर लगेगा और उसके बाद मुंबई और लंदन जैसी जगहों पर भी शिविर लगाए जाएंगे।

इस अकादमी के लिए एमसीसी के जाने माने कोचों और स्वयं सचिन तेंदुलकर ने विस्तृत ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया है। टीएमजीए इसके साथ ही वंचित तबके के प्रतिभावान बच्चों को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति मुहैया कराएगा।

सचिन तेंदुलकर ने अकादमी के लांच के बाद कहा, इस नये काम में मिडिलसेक्स क्रिकेट की साझेदारी से मुझे खुशी है। तेंदुलकर ने यह भी कहा की हमारा मकसद अच्छे क्रिकेटर तैयार करना ही नहीं बल्कि हम चाहते ही की भविष्य के अच्छे वैश्विक नागरिक तैयार करना भी है।

WWF से जुड़े वे सवाल जिनके बारे में आप जानता चाहते हैं, उत्तर जानकर रह जाएंगे हैरान

आपकों बता दें की मिडिलसेक्स क्रिकेट ने एंड्रयू स्ट्रास, माइक गैटिंग, डेनिस काम्पटन, जान एमब्यूरे और माइक ब्रियर्ली जैसे क्रिकेटर दिए हैं जिन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है।