Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

15 साल में पहली बार पहले ही राउंड में विंबल्डन से बाहर हो गईं शारापोवा

लाइव सिटीज, खेल डेस्क : लंदन में आयोजित सीजन के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबल्डन के पहले दौर में ही मारिया शारापोवा बाहर हो गई हैं. 15 साल में वे पहली बार हारी हैं. वे 2003 से विंबल्डन में खेल रही हैं, लेकिन यह पहला मौका है, जब पहले दौर में ही उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा हो. उन्हें उन्हीं के देश के वितालिया दियातचेंको ने 3 घंटे से ज्यादा चले मैच में 6-7, 7-6, 6-4 से हरा दिया. वितालिाय की वर्ल्ड रैंकिंग 132 है, जबकि 2014 की चैम्पियन पेट्रा क्वितोवा को भी बेलारूस की एलिक्सांद्रा सासनोविक ने बाहर का रास्ता दिखा दिया.

दरअसल शारापोवा 3 साल बाद विंबल्डन में खेलनी उतरी थीं. 2016 में ड्रग लेने के कारण उन पर प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि 2017 में वे चोट के कारण भाग नहीं ले सकी थीं. उन्होंने मैच के दौरान 11 डबल फाल्ट किए. 2010 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से वे पहली बार किसी ग्रैंड के पहले दौर में हारी हैं. हार के बाद 31 साल की शारापोवा ने कहा कि पहले दौर में हारने के बाद अपने मोटिवेशन लेवल का आकलन करना हमेशा कठिन रहता है, लेकिन मैं अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करूंगी.

उधर 8वीं वरीय क्वितोवा को सासनोविक ने 6-4, 4-6, 6-0 से हराया. डब्ल्यूटीए टूर में 38 मैच जीतने के बाद उनकी यह पहली हार है. हार के बाद क्वितोवा ने कहा कि जब मैं युवा थी, तब अन्य टूर्नामेंट के मुकाबले ग्रैड स्लैम में ज्यादा बढ़िया खेलती थी. अब वह समय है, जब मैं ग्रैंड स्लैम मैचों के मुकाबले अन्य टूर्नामेंट में बेहतर खेल रही हूं. क्वितोवा के अलावा नंबर 4 स्लोन स्टीफेंस और 5वीं वरीय एलिना स्वेतोलिना भी पहले दौर में बाहर हो गईं.

छठी वरीय फ्रांस की कैरोलिन ग्रासिया भी अगले दौर में पहुंचने में असफल रहीं. उन्हें स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिक ने 7-6, 6-3 से हराया. इसी तरह मेन्स सिंगल्स में नडाल ने इजरायल के डुडी सेला को 6-3, 6-3, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया. नडाल 2008 और 2010 में विंबल्डन चैम्पियन रह चुके हैं.

The post 15 साल में पहली बार पहले ही राउंड में विंबल्डन से बाहर हो गईं शारापोवा appeared first on Live Cities.