Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फेसबुक फ्रेंड ने तीन साथियों के साथ मिलकर 16 साल की लड़की का किया गैंगरेप और फिर...

क्राइम डेस्क। राजस्थान के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई हैं। आरोपी युवक लड़की का फेसबुक फ्रेंड था। लड़की के फेसबुक फ्रेंड और उसके तीन अन्य साथियों ने पहले तो लड़की को जबरन गाड़ी में बैठ लिया और फिर लड़की को नशीला पेय पिलाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की को बेहोशी की हालत में गांव के बाहर सड़क पर छोड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला भरतपुर में चिकसाना कस्बा थाना क्षेत्र के एक गांव का हैं। यहां सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की की फेसबुक के माध्यम से एक लड़के से दोस्ती हुई। उस लड़के ने अपना नाम राज बताया। पीड़ित लड़की और राज पिछले कुछ महीनों से बात कर रहें हैं। लड़का पहले फेसबुक पर चेटिंग और फिर फ़ोन से बात करने लगा। दोनों की मोबाइल पर रोजाना बात होने लगी। 30 जून देर रात आरोपी लड़के ने पीड़िता को चुपचाप घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया।

जब रात को लड़की मिलने के लिए घर से बाहर आई तो आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पहले तो उसे जबरन गाडी में बिठा लिया और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर पिला दिया। जब लड़की को नशा होने लगा तो चारों युवकों ने चलती कार में बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक लड़की को उसके गांव के बाहर सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर उन्होंने पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और लोकलाज के डर से घटना के बारें में किसी को कुछ नहीं बताया। निजी अस्पताल से बुधवार शाम को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। तब पुलिस को घटना की जानकारी मिली। बता दें लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा हैं।



Herald