भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच ब्रिस्टल के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस भारतीय टीम ने जीता है और गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
आपकों बता दें, कि भारतीय टीम ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किये है. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दीपक चाहर व सिद्धार्थ कौल को मौका दिया है. वही कुलदीप और भुवनेश्वर कुमार को टीम से बाहर किया है.
इंग्लैंड ने खड़ा किया 198 रन का स्कोर

आपकों बता दें, कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरूआत की है. इंग्लैंड के दोनों ही ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर व जेसन रॉय ने आक्रमक रुख अपनाते हुए अपनी टीम को 7.4 ओवर में ही 94 रन की आक्रमक शुरूआत दी.
हालाँकि, जोस बटलर के आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम को 140 रन तक पहुंचने में चार बड़े झटके लग गये, लेकिन अंत में जॉनी बेरिस्टों ने कुछ शानदार शॉट्स खेले और अपनी टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन तक पहुंचा दिया.
इंग्लैंड के लिए जहां सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 67 रन की पारी जोस बटलर ने खेली. वही टीम के लिए जोस बटलर ने 21 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली. भारतीय टीम के लिए हार्दिक पंड्या ने 4 विकेट हासिल किये है.
The post इंग्लैंड बनाम भारत: विराट के फैसले को गलत साबित करते हुए इंग्लैंड ने खड़ा किया 198 रनों का विशाल स्कोर appeared first on SportzWiki Hindi.