क्रिकेट को लेकर एक और फिल्म आने वाली है. यह फिल्म 1983 में भारत द्वारा पहली बार विश्व कप जीतने को लेकर बन रही है. जिसे बॉलीवुड के एक सफल डायरेक्टर कबीर खान बना रहे हैं. इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे.
विश्व कप आधारित इस फिल्म की शूटिंग इसी वर्ष शुरू हो जाएगी. वहीं ऐसी उम्मीद है कि इस फिल्म को अगस्त 2019 में रिलीज किया जायगा. इसकी शूटिंग किसी काल्पनिक लोकेशन पर नही बल्कि रियल लोकेशंस पर होगी.
कोच की भूमिका में नज़र आ सकते नवाजुद्दीन

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में किरदार की भूमिकाओं के लिए अभी भी कास्टिंग चल रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि नवाजुद्दीन इस फिल्म में भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभाते हुए नज़र आ सकते हैं. इसके लिए उनसे संपर्क किया गया है. ऐसी संभावना है कि वह जल्द ही इससे जुड़ जाएंगे.
इससे पहले नवाजुद्दीन, कबीर खान की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में काम कर चुके हैं. जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी न्यूज़ रिपोर्टर की भूमिका निभायी थी. हालांकि अभी कबीर खान की ओर से इस खबर की पुष्टि नही की गयी है.
वेस्टइंडीज को हराकर बना था भारत विश्व चैंपियन

1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार आईसीसी वर्ल्डकप का ख़िताब अपने नाम किया था. फाइनल मुकाबला भारत और दो बार ख़िताब जीत चुकी वेस्ट इंडीज के साथ हुआ था.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को उस समय की मजबूत टीम वेस्ट इंडीज ने भारतीय पारी को 183 रनों पर समेत दिया था. जिसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 50 रन बनाकर शुरुआत भी अच्छी करली थी.
जहां वेस्टइंडीज के समर्थक जश्न मानने की तयारी में लगे थे, वहीं मोहिंदर अरमनाथ और मदन लाल ने शानदार गेंदबाज़ी ने मैच का पासा ही पलट दिया था. जबरदस्त गेंदबाजी के आगे पूरी वेस्टइंडीज टीम 140 रनों पर ऑल हो गयी थी और भारत ने पहली बार विश्व चैंपियन का ख़िताब अपने नाम किया था.
The post 1983 वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दकी इस भूमिका में आएंगे नज़र appeared first on SportzWiki Hindi.