भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 1983 में पहली बार कोई विश्व कप का खिताब जीता था और उसके बाद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है और निरंतर बढ़ोतरी होती जा रही है। साथ ही आज आईसीसी की वनडे में नंबर 2 पर कब्जा जमा चुकी है।

इसी बीच भारतीय क्रिकेट जगत और उनके फैन्स के लिए आज बहुत बड़ी और खुशखबरी है क्योंकि साल 1983 के विश्व कप में मिली जीत के बाद अब उन पर फिल्म बनायी जाने वाली है। इस खबर की पुष्टि तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल द्वारा दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीट में यही लिखा है कि, कबीर खान के निर्देशन में विश्व कप 1983 पर आधारित फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे।

यहाँ देखिये तरण आदर्श का ट्वीट
#BreakingNews: Ranveer Singh and director Kabir Khan… #1983 to release on 10 April 2020 [Good Friday]… #Reliance #Phantom #VishnuInduri… #Relive83
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 5, 2018
साथ ही आपको बता दें कि यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी और उस दिन गुड फ्राइडे है। तरण आदर्श ने यह सब अपने ट्वीट में लिखा है।
#Xclusiv: It’s Ranveer Singh versus Vin Diesel… The makers of #1983, starring Ranveer and directed by Kabir Khan, have just announced the release date [10 April 2020]… Well, Vin Diesel’s #FastAndFurious9 is also releasing on 10 April 2020 in India… Interesting clash!
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 5, 2018
35 years ago…They made India proud
35 years on…I hope we can make Them proud
@kabirkhankk #83
pic.twitter.com/AGY5VlkGLj
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) June 25, 2018
1983 के विश्व कप पर आधारित होगी यह फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में भारत के शानदार प्रदर्शन की कहानी दिखाई जाने वाली है। साथ ही रणवीर सिंह इसमें कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आने वाले है। रणवीर सिंह सिंह ने पहले भी कई बार ट्वीटर पर इस फिल्म का जिक्र किया है और अब तरण आदर्श ने इसका खुलासा भी कर दिया है।
The post 1983 के विश्व कप पर बनने वाली फिल्म की रिलीज डेट हुई घोषित, जाने कौन निभा रहा किसकी भूमिका appeared first on SportzWiki Hindi.
35 years on…I hope we can make Them proud 
