Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत ने घोषित की नई टी-20 टीम, ऐसी है 16 सदस्यी टीम

भारतीय टीम का 3 जुलाई मंगलवार से इंग्लैंड दौरा शुरू हो रहा है. भारतीय टीम इंग्लैंड के इस दौरे में 3 टी-20 मैच, तीन वनडे मैच और पांच टेस्ट मैच खेलेगी. भारतीय टीम के इस दौरे की शुरूआत टी-20 क्रिकेट से होने वाली है. भारतीय टीम अपना पहला मैच इंग्लैंड की टीम से 3 जुलाई को खेलेगी.

दौरा शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ी चोटों के चलते हुए बाहर 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी इस दौरें के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और वशिंगटन सुंदर चोटिल हो गये है

जसप्रीत बुमराह की जगह दीपक चाहर को भारत की टी-20 टीम में शामिल किया गया है. वही वशिंगटन सुंदर की जगह टी-20 क्रिकेट में चयनकर्ताओं ने कृनाल पंड्या को मौका दिया है.

आपकों यह भी बता दें, कि 12 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी जगह मिली है. अक्षर पटेल को चोटिल वशिंगटन सुंदर की जगह वनडे क्रिकेट टीम में मौका दिया गया है.

इस प्रकार है भारत की अपडेट टी-20 टीम 

टी-20 टीम:

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युज्वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, कृनाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, दीपक चहर

इस प्रकार है भारत की अपडेट टी-20 टीम 

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युज्वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह , हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव

इस प्रकार है सीरीज का कार्यक्रम 

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच 3 जुलाई से खेला जाना है. वही भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच 6 जुलाई को खेल जायेगा और तीसरा टी-20 मैच 8 जुलाई को खेला जायेगा.

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज के बाद 12 जुलाई से तीन वनडे मैच की सीरीज शुरू होनी है. सीरीज का पहला वनडे मैच 12 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जायेगा. वही सीरीज का दूसरा वनडे मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पर 14 जुलाई को खेला जायेगा. वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 17 जुलाई को हेडिंग्ले में खेला जायेगा.

 

 

The post इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत ने घोषित की नई टी-20 टीम, ऐसी है 16 सदस्यी टीम appeared first on SportzWiki Hindi.