भारतीय टीम को 3 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज इंग्लैंड की ही धरती पर खेलनी है. भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच इस टी-20 सीरीज का पहला मैच 3 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जायेगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच के चलते ही आज हम आपकों अपने इस खास लेख में पांच ऐसे खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिन्हें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन से दूर रख सकते है.
आइये डालते है एक नजर उन पांच खिलाड़ियों पर जो प्लेयिंग इलेवन से रह सकते है बाहर :
मनीष पांडे

मनीष पांडे आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी-20 मैच खेले थे, लेकिन धीमी बल्लेबाजी को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.
दिनेश कार्तिक

आयरलैंड के खिलाफ दुसरे टी-20 मैच में धोनी को आराम देकर कोहली ने दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था, लेकिन अब धोनी के इस अहम मैच में वापस आने के कारण दिनेश कार्तिक का भी टीम से बाहर बैठना लगभग तय है.
कृनाल पंड्या

कृनाल पंड्या को वशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की उपस्थिति में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ेगा.
सिद्धार्थ कौल

आयरलैंड के खिलाफ दुसरे टी-20 मैच में सिद्धार्थ कौल को अपना टी-20 डेब्यू करने का मौका मिला था और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर एक विकेट लिया था, लेकिन भुवनेश्वर कुमार की वापसी के कारण सिद्धार्थ कौल को इस मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है.
दीपक चाहर

दीपक चाहर को जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है. उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार की उपस्थिति में दीपक चाहर को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर ही बैठना पड़ेगा.
The post इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच से इन पांच टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को बाहर रखेंगे विराट कोहली! appeared first on SportzWiki Hindi.