Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 में भारत का प्रदर्शन देख इंग्लैंड ने भी माना भारत को 2019 विश्वकप का प्रबल दावेदार

आगामी विश्वकप के मद्देनज़र सभी टीमें जोर शोर से तैयारी में जुट गयी हैं. कयासों का दौर शुरू हो गया है कि 2019 में होने वाले आईसीसी वर्ल्डकप के ख़िताब पर कब्ज़ा कौन जमाएगा. टीम इंडिया इस रेस में सबसे आगे जाती नज़र आ रही है. क्रिकेट पंडित भारतीय टीम को फेवरेट मान रहे हैं. हालांकि इंग्लैंड भी ख़िताब के दावेदारों की लिस्ट में आगे ही नज़र आ रही है.

मौजूदा समय में इंग्लिश टीम जिस शानदार लय में है वह दुनिया के किसी भी टीम को मात देने का दम रखती है. इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अपने ख़िताब में रोड़ा अगर कोई टीम नज़र आती है तो वह है टीम इंडिया. ऐसा इंग्लिश खिलाड़ी खुले मंच से कहने में परहेज नहीं कर रहे हैं.

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स का कहना है कि अगले साल होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत उनकी टीम के लिये सबसे बड़ा खतरा होगा. गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच 12 जुलाई से तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी. जिसमें दोनों टीमें एक दूसरे पर जोर अजमाइश करेंगी.

बता दें अभी टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में इंग्लिश टीम को 2-1 से धूल चटाई है. वनडे रैंकिंग में विश्व की नंबर एक टीम इंग्लैंड और नंबर दो भारत के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है.

यही वजह है कि इंग्लैंड की तरफ से 15 वनडे खेलने वाले बिलिंग्स जानते हैं कि वर्ल्डकप 2019 में भारत किस तरह की चुनौती पेश कर सकता है.

आईसीसी वेबसाइट के अनुसार बिलिंग्स ने ‘वर्ल्डकप स्कूल’ कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘कई अच्छी टीमें हैं. मुझे लगता है कि भारतीय टीम बेहद मजबूत है और उसे हराना आसान नहीं होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी टीम परिस्थितियों से अच्छा सामंजस्य बिठा लेती है और उसके पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं. इसलिए मैं उन्हें इंग्लैंड का सबसे कड़ा प्रतिद्वंद्वी मानता हूं.’’

The post टी-20 में भारत का प्रदर्शन देख इंग्लैंड ने भी माना भारत को 2019 विश्वकप का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.