इन दिनों ग्लोबल टी-20 कनाडा टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसमें कल टोरंटो नेशनल और मॉन्ट्रियल टाइगर के बीच खेला गया। जिसमें एक बार फिर से प्रतिबंध झेल रहे स्टीव स्मिथ फैल रहे और महज 3 रन बनाकर सुनील नरेन के हाथों पीटर सिडल की गेंद पर आउट हो गए। इसके साथ ही स्मिथ की फॉर्म लगातार खराब होती जा रही है।

इससे पहले आपको बता दें कि कल इस टूर्नामेंट में यह 15वां मुकाबला किंग सिटी में खेला गया था। मैच में टोरंटो नेशनल के कप्तान डैरेन सेमी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद मॉन्ट्रियल टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉर्ज वर्कर के 62 और मोजेस हेनरिक्स के शानदार 50 रनों की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाये।
इस 15वें मैच में जॉर्ज वर्कर ने अच्छी खासी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाये। जबकि मॉन्ट्रियल की तरफ से गेंदबाजी में पाकिस्तान के मोहम्मद समी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। इनके अलावा ऑल राउंडर कीरोन पोलार्ड ने एक विकेट लिया।

177 रनों का मिला लक्ष्य
इसके बाद मॉन्ट्रियल टाइगर ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 4 रन के स्कोर पर ओपनर बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स आउट हो गए। इस तरह शुरुआत खराब रही क्योंकि दूसरा विकेट स्टीव स्मिथ के रूप में 26 पर चला गया था। इस संकट की स्थिति में एंटन डेवचिच और नितीश कुमार ने पारी सम्भाली और टीम को जीत की उम्मीद जगाई।
इस मैच में भारतीय मूल के नितीश कुमार सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली तो एंटन डेवचिच ने 43 रनों की पारी खेल मैच में बनाए रखे। इसके बाद बचे हुए रन कीरोन पोलार्ड ने तूफानी बल्लेबाजी करते बना डाले और मुकाबला अंतिम गेंद पर जीता दिया। हालाँकि विजयी शॉट केसरिक विलियम्स ने चौके के रूप में लगाया और इस रोमांचक मैच में जीत दिलाई।
The post ग्लोबल टी-20: ग्लोबल टी-20 में कल छाया ये भारतीय खिलाड़ी स्मिथ, वार्नर सब रह गये फीके appeared first on SportzWiki Hindi.