Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कनाडा ग्लोबल टी-20 : 4,4,4,4,6,6,6 की मदद से आंद्रे रसेल ने फिर खेली तूफानी पारी, फाइनल में पहुंची टीम

कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शनिवार रात को खेला गया. दूसरा क्वालीफायर मुकाबला डेविड वार्नर की कप्तानी वाली विनीपेग हॉक्स और क्रिस गेल की कप्तानी वाली वेंक्योर नाइट्स के बीच खेला गया.

यह मैच वर्षा से प्रभावित रहा और डकवर्थ लुईस नियम के तहत इस मैच को  क्रिस गेल की कप्तानी वाली वेंक्योर नाइट्स की टीम ने 13 रन से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग के फाइनल में अपनी जगह बना ली है.

रसेल की पारी से वेंक्योर नाइट्स ने खड़ा किया 152 रन का स्कोर 

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस डेविड वार्नर की कप्तानी वाली विनीपेग हॉक्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह मैच बारिश के कारण मात्र 13 ओवर का ही कर दिया गया था.

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंक्योर नाइट्स की टीम ने 13 ओवर में 152 रन का एक विशाल स्कोर बनाया. वेंक्योर नाइट्स के लिए सबसे    ज्यादा 26 गेंदों पर 45 रन की पारी चैडविक वाल्टन ने खेली. वही टीम के लिए आंद्रे रसेल ने 15 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली. आंद्रे रसेल ने अपनी पारी में 4 चौके व 3 छक्के लगाये.

विनीपेग हॉक्स बना पाई मात्र 84 रन 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी विनीपेग हॉक्स की टीम ने एक समय मात्र 8.3 ओवर में 84 रन बना डाले थे, लेकिन इसके बाद मैच में बारिश आ गई और खेल आगे नहीं खेला जा सका.

अंपायरों ने कुछ देर बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत क्रिस गेल की कप्तानी वाली वेंक्योर नाइट्स को 13 रन से जीता हुआ दे दिया और अपनी इसी जीत के साथ वेंक्योर नाइट्स की टीम ने कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग के फाइनल में भी अपनी जगह बना ली है.

क्रिस गेल की कप्तानी वाली वेंक्योर नाइट्स का फाइनल मुकाबला 15 जुलाई रविवार को वेस्टइंडीज बी टीम से होगा.

The post कनाडा ग्लोबल टी-20 : 4,4,4,4,6,6,6 की मदद से आंद्रे रसेल ने फिर खेली तूफानी पारी, फाइनल में पहुंची टीम appeared first on SportzWiki Hindi.