टी-20 लीगों की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब अबू धाबी में भी टी-20 टूर्नामेंट शुरु होने जा रहा है. 4 से 6 अक्टूबर के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग ले रही हैं. अबू धाबी टी-20 टूर्नामेंट से जुड़ी जानकारी रविवार को जारी की गयी है. टूर्नामेंट में खेलने वाली 6 टीमें जबरदस्त नज़र आने वाली हैं.
टी-20 के सबसे खतरनाक खिलाड़ी क्रिस गेल भी इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नज़र आएंगे. जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स अपनी धारदार तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करते हुए दिखाई देंगे. वहीं पाकिस्तान के स्पिनर गेंदबाज याशिर शाह भी अपनी गेंदबाजी का जादू दिखाएंगे.
बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट

होने वाले टूर्नामेंट से जुड़े एक अधिकारी ने इसके बारे में बताते हुए कहा ”कोई गलती नही करना, यह एक बेस्ट और बेस्ट का मुकाबला है. जबरदस्त खिलाड़ियों की शक्ति के साथ अबू धाबी में क्रिकेट का पूरा रोमांच नज़र आएगा. अमीरात में क्रिकेट युग की एक नई शुरुआत होगी”
इसके साथ ही उन्होंने कहा ”क्रिकेट प्रशंसक तीन दिनों तक क्रिकेट का रोमांच उठाने की उम्मीद कर सकते हैं. अबू धाबी टी-20 चैंपियन ट्रॉफी को उठाने के लिए टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले होंगे. यह टूर्नामेंट अबू धाबी को स्पोर्ट्स में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा. इससे विश्व में हमारी वर्ल्ड-क्लास फैसलिटीज के बारे में भी पता चलेगा”
BREAKING
The world’s greatest cricket stars are set to descend on the UAE capital as @AbuDhabiSC & @AbuDhabiCricket launch the ABU DHABI T20 this October!
6 TEAMS. 3 DAYS. 1 CHAMPION!
For more info visit: https://t.co/2PrM2lXG83 #AbuDhabiT20 #AbuDhabiCricket pic.twitter.com/LXwRxnvKRX— Abu Dhabi Cricket (@AbuDhabiCricket) July 1, 2018
अबू धाबी में होने वाला यह टूर्नामेंट अन्य बड़ी लीगों की तरह दुनिया भर के टीवी चैनल पर प्रसारित भी किया जाएगा. जबकि जायद क्रिकेट स्टेडियम में चलने वाले इस टूर्नामेंट में 20 हजार से अधिक दर्शकों के पहुँचने की संभाना व्यक्त की गयी है.
The post अबू धाबी में के टी-20 चैम्पियंस टूर्नामेंट में भिड़ेंगी ये 6 टीम appeared first on SportzWiki Hindi.
BREAKING
6 TEAMS. 3 DAYS. 1 CHAMPION!