ऑस्ट्रेलियाई पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को उनके समय में सबसे खौफनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता था। एडम गिलक्रिस्ट विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहे हैं। जब अपने प्राइम टाइम में एडम गिलक्रिस्ट बल्लेबाजी के लिए उतरते थे तो गेंदबाजों के पसीनें ही छूट जाते थे।

एडम गिलक्रिस्ट को देख गेंदबाजों के छूट जाते थे पसीनें
एडम गिलक्रिस्ट के सामने बड़े से बड़े गेंदबाजों में भी डर के मारे कंपकंपी देखी गई है। गिली के क्रीज पर आते ही एक गेंदबाज अपने कप्तान के साथ उनको आउट करने के तरीके पर चर्चा करना शुरू कर देता लेकिन एडम गिलक्रिस्ट बड़े ही खतरनाक बल्लेबाज रहे हैं जो किसी भी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाने की माद्दा रखते थे।

गिली भी डरते थे एक गेंदबाज से
ऐसे में जब कोई बल्लेबाज अपने समय में गेंदबाजों के पीछे हाथ धोकर पड़ जाए और वो बल्लेबाज किसी गेंदबाज से डरे तो कुछ अलग सा लगता है। इसी तरह से गेंदबाजों के बीच खौफ का पर्याय कहे जाने वाले एडम गिलक्रिस्ट भी अपने समय में एक गेंदबाज के खिलाफ डरे हैं।

मुरलीधरन को खेलने से गिलक्रिस्ट को लगता था डर
जी हां एडम गिलक्रिस्ट को श्रीलंका के पूर्व स्पिन के जादूगर मुथैया मुरलीधरन की गेंदो से डर लगता था। ये हम नहीं बल्कि खुद गिलक्रिस्ट कह रहे हैं।
फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि
“जिस गेंदबाज से मैं सबसे ज्यादा डरता था वो शारीरिक रूप से नहीं बल्कि वो बहुत ज्यादा ही मनोविज्ञानिक तरीके से डर लगता था वो थे मुरली। मैं उन्हें कभी भी पिक नहीं कर सका। वो दोनों तरफ से गेंद को टर्न कराते और मैं उन्हें पिक नहीं कर सका।”

सचिन और लारा को लेकर गिली ने कही बड़ी बात
इसके साथ ही एडम गिलक्रिस्ट ने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। गिली ने कहा कि
“जब ये बात सचिन तेंदुलकर के पास आती है, तो मेरे पास उनकी सराहना करने के लिए बहुत समय था। मैं उन्हें बल्लेबाजी करते हुए विकेट के पीछे खड़ा रहकर घंटो देखता रहता था। मैं उन्हें अच्छे से जान गया हूं।”
तो वहीं गिली ने ब्रायन लारा की भी जबरदस्त तारीफ की।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत से 2003 का विश्वकप छिनने वाले एडम गिलक्रिस्ट को भी इस गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने में लगता था डर appeared first on SportzWiki Hindi.