Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 FIFA WORLD CUP: इन दो खिलाड़ियों में से एक को मिलेगा गोल्डन बूट!

खेल डेस्क। रूस में चल रहे फीफा विश्व का चैम्पियन कौन होगा, इसका पता जल्द ही चल जाएगा। ये टूर्नामेंट अब अपने अन्तिम चरण में पहुंच गया है। इंग्लैंड, फ्रांस, बेल्ज्यिम और क्रोएशिया में से कोई एक विश्व चैम्पियन बनेगा।

ऑस्ट्रेलिया को हरा पाकिस्तान ने जीती त्रिकोणीय शृंखला

इस टूर्नामेंट में अभी तक 157 गोल हो चुके हैं और अब गोल्डन बूट के दावेदारों की बात की जाए तो इसमें इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन और बेल्जियम के रोमेलु लुकाकु का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। आगे के मैचों में इस पुरस्कार के लिए इन दोनों खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जिम्नास्टिक्स विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत दीपा ने रच दिया इतिहास

वैसे इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन अभी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह गोल करने में सफल रहे हैं, बेल्जियम के रोमेलु लुकाकु भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। बेल्जियम के इस खिलाड़ी ने अभी तक चार गोल कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया है।

टी-20 क्रिकेट में ये रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बने धोनी

इंग्लैंड और बेल्जियम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, ऐसे में अगर कोई चमत्कार नहीं होता है तो हैरी केन और रोमेलु लुकाकु में से किसी एक को गोल्डन बूट मिलेगा।

हैरी केन और रोमेलु लुकाकु दोनों खिलाडिय़ों को अब इस फीफा विश्व कप में दो-दो मैच खेलने को मिलेंगे। अब आगे के मैचों में टीमों के प्रदर्शन के अलावा केन और लुकाकु पर भी सभी की निगाहें होगी।

जानिए, फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची इन टीमों का अब तक का सफर

इस टूर्नामेंट में रूस के डेनिस चेरिसेव और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी चार-चार गोल किए, लेकिन उनकी टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में उनके पास गोल्डन बूट पुरस्कार जीतने का कोई मौका नहीं होगा।

वैसे फ्रांस के काइलियान मबापे और एंटोनी ग्रीजमैन भी तीन-तीन गोल के साथ इस पुरस्कार की दौड़ में बने हुए हैं। फ्रांस और बेल्जियम के बीच 10 जुलाई को पहले सेमीफाइनल में लुकाकु के अलावा काइलियान मबापे और एंटोनी ग्रीजमैन को भी गोल्डन बूट के करीब ले जा सकता है।

रूस के आर्टम दिजुबा, उरूग्वे के एडिनसन कवानी, स्पेन के डिएगो कोस्टा और कोलंबिया के येरी मिना के नाम भी टूर्नामेंट में तीन-तीन गोल दर्ज हैं।