Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के लीजेंड सचिन तेंदुलकर चाहते हैं ये टीम बने फीफा विश्व कप 2018 की चैंपियन

इन दिनों पूरी दुनिया में फीफा फुटबॉल विश्व कप का बुखार चढ़ा हुआ है। पूरी दुनिया के फुटबॉल प्रशंसक इन दिनों तो पूरी तरह के फीफा फीवर में डूबे नजर आ रहे हैं। वैसे फीफा विश्व कप में भारतीय फुटबॉल टीम हिस्सा तो नहीं है लेकिन इसके बाद भी भारत में इसकी दीवानगी देखते ही बनती है।

सचिन तेंदुलकर इस टीम को चाहते हैं फीफा चैंपियन बनते देखना

जब भारत की आम जनता फुटबॉल की इस कदर दीवानी है तो भला भारत के सबसे पोपुलर गेम क्रिकेट के दिग्गज इससे कैसे अछूते रह सकते हैं। नहीं ना… तो इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पर भी फुटबॉल का रंग पूरी तरह से चढ़ा हुआ है और सचिन तेंदुलकर ने तो इशारों-इशारों में अपनी उस फेवरेट टीम का भी नाम बता दिया जिसे वो इस बार चैंपियन के रूप में देखना चाहते हैं।

सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड का कर रहे हैं समर्थन

भारत के मास्टर-ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर फीफा विश्व कप में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम को चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो क्रिकेट की गेंद क के साथ नजर तो आ रहे हैं और लेकिन साथ ही उनके पैरों में फुटबॉल है जिसे वो किक लगाकर कह रहे हैं कमॉन इंग्लैंड

28 साल के बाद इंग्लैंड ने बनायी है अंतिम चार में जगह

आपको बता दें रूस में खेला जा रहा फीफा विश्व कप 2018 अपने आखिरी दौर में है जहां पर आज इंग्लैंड का सेमीफाइल मुकाबला क्रोएशिया के साथ खेला जाएगा। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम ने इस विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनायी।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने आखिरी बार इटली में साल 1990 में खेले गए फीफा विश्व कप के दौरान अंतिम चार का सफर तय किया था।  इस बार इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल मैच में स्वीडन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।

Wimbledon finals will be held at the scheduled time even if the World Cup has reached England in finals

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारत के लीजेंड सचिन तेंदुलकर चाहते हैं ये टीम बने फीफा विश्व कप 2018 की चैंपियन appeared first on SportzWiki Hindi.