लाइव सिटीज, खेल डेस्क : जूनियर एशियन चैंपियनशिप 2018 में भारत के लिए रविवार को दिन ऐतिहासिक हो गया. चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान सचिन राठी ने जूनियर एशियन चैंपियनशिप 2018 में रविवार को 74 किग्रा फ्रीस्टाइल भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. उन्होंने ने फाइनल में मंगोलिया के पहलवान बैट-एर्डेने को हराया. सचिन की इस सफलता पर पूरा देश खुशी से झूम उठा.
इससे पहले जूनियर एशियन चैंपियनशिप की कुश्ती में शनिवार को भारत के खाते में तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आए थे. विशाल कालीरमण, सचिन गिरि और नवीन जूनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में अपने-अपने मुकाबले हार गए थे. इस कारण उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। वहीं, करण ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज जीता था.
लेकिन रविवार को सचिन राठी ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. 74 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में राठी ने मंगोलिया के पहलवान बैट-एर्डेने को हराकर गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाल लिया. बता दें कि फ्रीस्टाइल बाउट के शुरूआती दिन पांच में से चार भारतीय पहलवान पदक जीतने में कामयाब रहे हैं. करण ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता. रिंग में उतरे पांचवें भारतीय हुसैन नासिर पदक नहीं जीत सके.
उधर शनिवार को दिन की शुरुआत फ्रीस्टाइल मुकाबलों से हुई. नवीन और विशाल अपने स्वर्ण पदक मुकाबले हार चुके थे और लेकिन सचिन से स्वर्ण की उम्मीद थी, लेकिन वह भी सिर्फ एक मिनट 12 सेकेंड में हार गए. नवीन उज्बेकिस्तान के गुलोमजोन अबुल्ला के मजबूत डिफेंस को तोड़ नहीं पाए और उज्बेकिस्तानी पहलवान ने ज्यादातर अपनी हाइट का फायदा उठाते हुए भारतीय पहलवान को मैच से बाहर रखा. लेकिन रविवार को सचिन राठी ने 74 किलोग्राम के भार के फाइनल में मंगोलिया के पहलवान को पटकनी देकर खिताब को अपनी झोली में डाल लिया.
The post जूनियर एशियन चैंपियनशिप 2018 : भारतीय पहलवान ने गोल्ड मेडल पर किया कब्जा appeared first on Live Cities.