Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा 2018: सेमीफाइनल के लिए आज ब्राजील और बेल्जियम के बीच होगी कड़ी टक्कर

फीफा डेस्क:फीफा विश्व कप की पांच बार चैंपियन टीम ब्राजील का आज क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से मुकाबला होगा। आज के मैच में जो टीम जीत हासिल करेगी वह सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। बेल्जियम आज के मैच को जीत इस विश्व कप को यादगार बना सकती है। ब्राजील आज अपना शानदार प्रदर्शन करके इस विश्व के अगले राउंड में प्रवेश करना चाहेगी। इस विश्व कप में बेल्जियम टीम के खिलाड़ी एडन हेजार्ड, केविन ब्रुइन और रोमेलू लुकाकु शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज के मैच में ब्राजील हार जाती है तो इस विश्व में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

बेल्जियम की टीम 1986 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर करके अगला मैच हार गई थी। इस विश्व कप के ग्रुप दौर के मैचों में पनामा, ट्यूनीशिया, इंग्लैंड और फिर जापान को हराकर अपना दम दिखाया है। लेकिन ब्राजील की टीम में दुनिया के सबसे खतरनाक फुटबॉलर नेमार है जो बेल्जियम के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। इन दोनों टीमों का 2002 के विश्व कप के प्री क्वार्टर मुकाबले में मैच हुआ था जिसमें रिवाल्डो के गोल से ब्राजील ने बेल्जयम को हराया था। आज के मैच में जो टीम अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी वह टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी।

बेल्जियम के रोमेलु लुकाकु इस विश्व कप में चार गोल करके गोल्डन बूट के दावेदार की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। आज के मैच में लुकाकु अगर 1 या 2 गोल करने में कामयाब रहते हैं तो वह इस बूट को अपने नाम कर सकते हैं। इस विश्व कप के अंतिम 8 में फ्रांस, उरुग्वे, ब्राजील, बेल्जियम, स्वीडन, इंग्लैंड, रूस और क्रोएशिया की टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

ब्राजील V/S बेल्जियम के बीच शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल का दूसरा मुकाबला कजान स्टेडियम में खेला जायेगा।

उरुग्वे V/S फ्रांस के बीच शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला निज़्हनी निवगोरोड स्टेडियम में खेला जायेगा।



Herald