इंटरनेट डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की क्रोएशिया को खिताबी मुकाबले में 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2018 की ट्रॉफी उठाई। रविवार को लुजनिकी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में किलियन मबापे ने इतिहास रच दिया। फ्रांस को फीफा ट्रोफी दिए जाने के साथ टूर्नमेंट में शानदार प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को भी गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल आदि पुरस्कारों से नवाजा गया। तो दोस्तों आप भी ये जान लीजिये की किस खिलाड़ी को कौनसा अवार्ड मिला है।
दोस्तों आपको बता दे की फीफा के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने के लिए इंग्लैंड के हैरी केन को गोल्डन बूट दिया गया। आपको बता दे की उन्होंने 6 मैचों में 6 ही गोल किए थे। 2014 में यह पुरस्कार हामेस रोड्रिगेज (कोलंबिया) ने जीता था। उन्होंने भी 6 गोल किए थे।
दोस्तों आपको बता दे की क्रोएशिया के कैप्टन लुका मोडरिच को गोल्डन बॉल पुरस्कार मिला। यह टूर्नमेंट के बेस्ट प्लेयर को दिया जाता है। इससे पहले आपको बता दे की साल 2014 में यह पुस्कार अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को मिला था।
दोस्तों आपको बता दे की स्पेन को इस बार फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया। कम से कम सेकंड राउंड तक पहुंचने वाली टीम इसकी दावेदार होती है। इससे पहले ये अवार्ड 2014 में यह कोलंबिया को मिला था।
दोस्तों आपको बता दे की बेल्जियम के गोलकीपर थिबोउ कोर्टवा को गोल्डन ग्लव्स मिले। उन्हें टूर्नमेंट का बेस्ट गोलकीपर चुना गया है। उन्होंने 7 मैचों में 27 गोल रोके।
दोस्तों आपको बता दे की फ्रांस के एमबापे (19 साल) को फीफा यंग प्लेयर अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड 2006 से शुरू हुआ था। टूर्नमेंट में भाग ले रहे 21 साल से कम के प्लेयर इसके दावेदार होते हैं। आपको बता दे की इससे पहले ये अवार्ड 2014 में पॉल पोग्मा (फ्रांस) को मिला था। वर्ल्ड कप में गोल करनेवाले एमबापे दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। पहले नंबर पर पेले हैं, जिन्होंने ब्राजील के खेलते हुए 17 साल की उम्र में 1958 में गोल किया था।
Herald