इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में साल 2019 में क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ होगा। यानि इंग्लैंड में अगले साल होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को लेकर अब तो केवल 10 महीनों का समय ही बचा हुआ है। इस वजह से सभी टीमें अपनी सबसे पहली तैयारी एक संतुलित और परफेक्ट टीम बनाना चाहती हैं।
ऐसे में भारतीय टीम भी अपनी मजबूत टीम के साथ दावेदारी पेश करना चाहती है। विराट कोहली की कप्तानी में वैसे अभी तक कुछ खिलाड़ियों का विश्व कप की टीम में चुना जाना तय है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों पर गतिरोध बरकरार है। इन परिस्थितियों में भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों को सरप्राइज एन्ट्री भी मिल सकती है।
तो आपको हम बताते हैं वो चार खिलाड़ी जो कर सकते हैं सरप्राइज एन्ट्री
क्रुणाल पंड्या
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। क्रुणाल पंड्या ने एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अपनी काबिलियत को दिखा चुके हैं।
इसी कारण से हाल ही में उनको इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की स्क्वॉड में शामिल कर लिया था। ऐसे में क्रुणाल पंड्या को जल्द ही नेशनल कॉल मिल सकता है। जो उन्हें विश्व कप में भी जगह दे सकता है।

अंबाती रायडू
हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू के लिए इस साल का इंडियन प्रीमियर लीग जबरदस्त रहा। आईपीएल में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के बलबुते कुछ सालों में अंबाती रायडू ने एक बार फिर से इंग्लैंड दौरे पर वनडे टीम में जगह तो बना ली थी, लेकिन यो-यो टेस्ट में असफल होने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। इसके बावजूद अंबाती रायडू भारतीय टीम में जल्द ही वापसी कर सकते हैं जो विश्व कप टीम में भी सरप्राइज के रूप में एन्ट्री कर सकते हैं।

रविचन्द्रन अश्विन
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन भारतीय टेस्ट टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, लेकिन भारतीय वनडे टीम से वो पिछले करिब एक साल से अपनी जगह खो चुके हैं। अश्विन लगातार नाकामी के कारण वनडे टीम से बाहर हो गए।
तो वहीं कुलदीप और चहल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अश्विन अपनी काबिलियत के दम पर एक बार फिर से भारतीय वनडे टीम में एन्ट्री कर सकते हैं।

ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भारतीय टीम में एन्ट्री तो कर ली थी, लेकिन जल्द ही बाहर हो गए। लेकिन एक बार फिर से ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में जगह बना ली है।
ऋषभ पंत ने इस आईपीएल सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया और उन्होंने उसी के दम पर विश्व कप की टीम पर अपना दावा ठोक दिया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद नहीं आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विश्वकप 2019 के लिए इंडियन टीम में जगह बना सबको चौंका सकते है ये 4 भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.