आईपीएल के 11 वें संस्करण में खिताब से चुकने वाली कोलकाता की टीम ने इस संस्करण के लिए अभी से कमर कस ली है. दो बार की चैंपियन टीम मुंबई के स्टार खिलाड़ी और आलराउंडर प्रतिभा के धनी अभिषेक नायर को यह जिम्मेदारी सौपी गयी है. नायर को केकेआर अकादमी का हेड कोच और मेंटर नियुक्त किया गया है.

कोलकाता फ्रेंचाइजी ने ‘केकेआर एकेडमी’ लॉन्च करने की घोषणा की जो टीम के खिलाड़ियों को सीजन से अलग ट्रेनिंग सुविधायें और कोचिंग मुहैया कराने की शुरूआत है.
इस कड़ी में शुभमन गिल,नीतीश राणा जैसे खिलाड़ी जमकर नेट पर पसीना बहा रहे है. इसकी जानकारी केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने प्रेस रिलीज के द्वारा दी .
What are the objectives of the newly-found #KKRAcademy, and what's really going on in Bangalore? Watch this
to find out!#KKRHaiTaiyaar #KorboLorboJeetbo #KnightCamp pic.twitter.com/UbMLQ3poro
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 11, 2018
मैसूर ने कहा,
‘‘अभिषेक शानदार क्रिकेटर रहे हैं और सभी इस बात से वाकिफ हैं, कि उनके अंदर खिलाड़ियों को बेहतर बनाने की इच्छा और जुनून है. हमें लगा कि वह इस शुरूआत के लिए आदर्श रहेंगे.’’
नायर ने मुंबई के लिए 99 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. आपको बता दें कि नायर और केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक की दोस्ती काफी पुरानी है. कार्तिक जब खराब दौर से गुजर रहे थे, तो नायर ने ही उनकी बल्लेबाजी को बदला जिसके कारण वो भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहे.
अभिषेक ने भारत के लिए 2009 में तीन वनडे मुकाबले खेले थे, लेकिन न तो कई रन बना पाए और न ही विकेट लेने में सफल रहे. इस बार कोलकाता की टीम ने अपने नए कप्तान के साथ आईपीएल के नए अभियान की शुरुआत की थी. दिनेश कार्तिक बतौर कप्तान टीम को टॉप 4 में ले जाने में सफल रहे. लेकिन उनकी टीम आईपीएल फ़ाइनल में नहीं पहुंच सकी.
हम आपको बता दे कि इसके पहले टीम के कप्तान के रूप में गौतम गंभीर के पास ये जिम्मेदारी थी. गंभीर ने कोलकाता को आईपीएल खिताब दिलाने में मदद की.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लिखे करे ….
The post केकेआर ने आईपीएल 2019 के लिए कसी कमर, मुंबई के इस आलराउंडर को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.
to find out!