Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बल्ले के हैंडल पर लिखे इस स्लोगन को विश्वकप 2019 में इस नये स्लोगन से बदल सकते है जॉस बटलर

जोस बटलर पिछले महीने अपने बल्ले को लेकर चर्चा में आये थे. उन्होंने पकिस्तान के खिलाफ खेले गये दूसरे टेस्ट मैच के दौरान वह जिस बल्ले से खेल रहे थे उसके बैट के हैंडल पर पर एक सन्देश लिखा हुए था, जब कैमरामैन ने उसको जूम करके दिखाया तो सभी लोग हतप्रभ रह गये थे. उस पर एक तरह की गाली लिखी हुए थी उस पर लिखा हुआ था “फक इट “

 

यह सन्देश उन्होंने अपनी आईपीएल में धमाकेदार वापसी के बाद टेस्ट टीम में वापसी के बाद लिखा हुआ था. हाल ही में, बटलर ने कहा कि वह आने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए प्रसिद्ध फुटबॉल नारे ‘इट्स कमिंग होम’ द्वारा अपने बल्ले के संदेश को बदलने के लिए तैयार हैं.

27 वर्षीय खिलाड़ी ने यह भी खुलासा किया कि “उन्हें  आईसीसी से इस स्लोगन को हटाने के लिए कोई चेतावनी नहीं मिली है. ना ही मैंने इसके बारे में कुछ ऐसा सुना है, तो मैं इस स्लोगन के साथ विश्वकप में उतरने के लिएय तैयार हूँ.”

 

 

बटलर ने संदेश समझाया और कहा कि यह सिर्फ खुद को प्रेरित करने के लिए है। “कोई गाली नहीं यह संदेश है, इसका मतलब यह है कि यह मेरे लिए है, और यह एक मुश्किल समय से बाहर आने का संदेश देता है, यह काफी समय से मेरे बल्ले पर है. किसी ने इसे पहले देखा नहीं है, और यदि यह कोई मुद्दा है, तो इसे बदला जा सकता है.”

विस्फोटक बल्लेबाज इंग्लैंड फुटबॉल गान ‘थ्री लायंस’ के गीतों से इसे बदलने के लिए भी तैयार है.

 

फुटबॉल के बारे में बात करते हुए, बटलर ने फीफा विश्व कप 2018 में इंग्लैंड फुटबॉल टीम के खेल की प्रशंसा की। “इस बार फ़ुटबाल टीम ने बहुत अच्छा किया और उसे देखने में बहुत मजा आया.”
उन्होंने आगे भारत के साथ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के बारे में भी बातचीत की, उन्होंने कहा “हम टी-20 को हारने के बावजूद उत्साह के साथ मैदान पर उतरेंगे. एकदिवसीय सीरीज जीतना हमारी टीम का लक्ष्य है.”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …

The post बल्ले के हैंडल पर लिखे इस स्लोगन को विश्वकप 2019 में इस नये स्लोगन से बदल सकते है जॉस बटलर appeared first on SportzWiki Hindi.