Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शार्दुल ठाकुर ने भारत से भी ज्यादा इस टीम को बताया विश्वकप 2019 का प्रबल दावेदार

2019 का वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा समय नही बचा है. ऐसे में अब सभी खिलाड़ी इस बार की वर्ल्ड कप की विजेता टीम की भविष्यवाणी करने में लगे हैं. ऐसे में अब टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर ने भी 2019 की वर्ल्ड कप विजेता टीम की घोषणा कर दी है.

इस टीम को बताया वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार 

तीसरे वन डे मैच में बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नही है कि वो वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार नही है. ये उनके घरेलू हालात हैं. उन्हें पता है यहाँ कैसे खेला जाएगा और किस तरह का विकेट होगा.

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा खेला था. उन्होंने हमारे खिलाफ भी अच्छा किया है. उन्हें हराना कठिन काम है. लेकिन हम वापस आएँगे. हम वर्ल्ड कप से पहले खुद को इसके लिए तैयार कर लेंगे.

माइकल वान ने भी की है यही भविष्यवाणी 

माइकल वान ने भी भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा था कि जब मैं इंग्लैंड क्रिकेट टीम को देखता हूं तो मुझे जोस बटलर सबसे अलग दिखाई देते हैं. बड़ी प्रतियोगिता जीतने वाली टीमों के पास एक्स फैक्टर वाले खिलाड़ी होते हैं और इंग्लैंड की इस बड़ी जीत में जोस बटलर एक्स फैक्टर वाले खिलाड़ी मौजूद हैं.

वॉन ने आगे कहा कि अगर बटलर अगले साल तक फिट रहते हैं और अपने इसी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो इंग्लैंड के विश्वकप जीतने की संभावनाएं ज्यादा प्रबल हो जाएंगी.

आप को बता इंग्लैंड की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है. टीम के कई खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहें है. वही टीम के पास इस समय अच्छे खिलाड़ियों की एक फ़ौज है.

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इंग्लैंड ने इस बार वर्ल्ड कप जीत सकती है. इसके अलावा इग्लैंड ने अभी तक लगातार 8 सीरीज अपने नाम कर चुकी है.

The post शार्दुल ठाकुर ने भारत से भी ज्यादा इस टीम को बताया विश्वकप 2019 का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.