Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल और विश्वकप 2019 खेलने पर डेविड वार्नर ने दिया गंभीर बयान

बॉल टेंपरिंग में दोषी पाये जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं. करीब एक साल तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद दुनिया के किसी भी खिलाड़ी के लिए मैदान पर वापसी करना आसान नहीं होगा. लेकिन वार्नर को खुद पर भरोसा है. उनका मानना है कि वे एक साल बाद भी बिना किसी खास दिक्कत के पुराने लय में वापस आ जायेंगे.

शनिवार को वार्नर लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर दिखें. उन्हें लंबे समय बाद सरजमीं पर खेलने का मौका मिला. पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर ने गेंद छेड़छाड़ के निलंबन के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला क्रिकेट मैच खेलते हुए डार्विन सीमित ओवरों की स्ट्राइक लीग के वनडे मैच में 36 रन बनाए.

इसके बाद जब उनसे मीडिया ने पूछा कि उन्हें इंटरनेशनल मैच में वापसी करने में कहीं बहुत दिक्कतों का सामना तो नहीं करना पड़ेगा. इसके जवाब में वार्नर ने कहा कि ऐसा नहीं होगा.


उन्होंने कहा कि

“दक्षिण अफ्रिका दोरे से पहले तक मैं टीम के लिए लगातार क्रिकेट खेल रहा था. इस दौरान मै ठीक-ठाक प्रर्दशन भी कर रहा था. अभी मैं मान कर चल रहा हूं कि मैं ब्रेक पर हूं. हालांकि मैं निरंतर नेट पर प्रेक्टिस करता रहता हूं. इस दौरान मैं मिचेल स्टार्क, कमिन्स और हैज़लवुड का सामना करता हूं, जो कि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है. मुझे लगता हैं. यदि मैं प्रतिबंध पर हूं, तो प्रशिक्षण लगातार ले रहा हूं, जिससे वापसी करने में ज्यादा समस्या का मुझे सामना ना करना पड़े .”

मेरे पास बैन खत्म होने के बाद कई बड़े इवेंट हैं, जिसमें अच्छा प्रर्दशन कर मैं अपना खोया हुआ मनोबल वापस पा सकता हूं. इसमें आगे जोड़ते हुए वार्नर ने कहा कि

“विश्व कप से पहले, मैं आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग टी 20 प्रतियोगिता) खेलूँगा. जहां बहुत सारे क्रिकेटर और विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा.”

वार्नर का मानना है कि आगामी विश्व कप में उनके बल्ले में वही पुरानी धार नजर आयेगी. उन्होंने आगे कहा कि

“जो बदनामी का दाग मेरे सिर पर लगा है इसे इस विश्वकप में ही धुलने की कोशिश करूँगा देश को खिताब जीता कर.”

The post आईपीएल और विश्वकप 2019 खेलने पर डेविड वार्नर ने दिया गंभीर बयान appeared first on SportzWiki Hindi.