अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद तेजी से बहुप्रतीक्षित टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर तेजी से काम कर रहा है. इसके लिए हाल ही में मुंबई में आईसीसी की क्रिकेट कमेटी की बैठक में भी चर्चा हुई. जिसमें टेस्ट चैंपियनशिप के बहुत से नए प्रावधानों को लेकर चर्चा हुई और नई अंक प्रणाली के संबंध में कई बड़े निर्णय लिए गए.
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली समिति ने मुंबई मीटिंग में टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर गहन चर्चा हुई. जिसमें सबसे महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पैटर्न शामिल है जिसके आधार पर टीमों की रैंकिंग तय होगा.

2019 विश्वकप के बाद विश्वटेस्ट चैंपियनशिप में मैचों के संख्या के आधार पॉइंट्स में परिवर्तन किया जायेगा, प्रत्येक सीरीज में अधिकतम 120 अंक होंगे. अंक प्रणाली के मुताबिक, मैचों की कुल संख्या के आधार पर प्रत्येक श्रृंखला के लिए एक टेस्ट की जीतने वाली टीमों के लिए अंक अलग-अलग होते हैं. जीतने वाली टीम के अंको में एक तिहाई परिवर्तन आएगा जबकि मैच टाई होने पर आधा अंक प्राप्त होगा.
क्रिकेट कमेटी का मानना था कि केवल मैच में हार-जीत का असर प्वाइंट्स पर पड़े. सीरीज जीत केवल टीमों के लिए प्रतिष्ठित खिताब जीत तक ही सीमित रहे. कमेटी का मानना है कि दो साल के अंतराल में कम टेस्ट मैच खेलने वाली टीम को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. इसमें अधिकतम 720 अंक होंगे, जिसमें टीम को 3 सीरीज मेहमानी तौर पर और तीन सीरीज मेजबानी तौर पर खेलनी होगी.

ये है नयी प्रणाली में अंक सिस्टम
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में 720 अंक होंगे.
मैचों के बावजूद प्रत्येक श्रृंखला में 120 अंक हिस्सेदारी पर होंगे. जीत के लिए अंक मैचों के मुताबिक अलग-अलग होते हैं, जबकि मैच को ड्रॉ में समाप्त होने पर टीमों को 30% अंक मिलेंगे और अगर मैच टाई हुआ हैं, तो अंक साझा करेंगे.
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में, एक मैच जीतने वाली टीम को 24 अंक मिलेगा.ड्रॉ के मामले में,टीमों को आठ अंक दिए जाएंगे.
एक चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में, एक मैच जीतने वाली टीम को 30 अंक मिलेगा, जबकि मैच ड्रा में समाप्त होने पर टीमों को 10 अंक मिलेगा.
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ में टीम को जीतने वाली टीम को 40 अंक दिए जाएंगे। यदि मैच ड्रा में समाप्त होता है, तो प्रत्येक टीम को 13.3 अंक प्राप्त होंगे.
दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में, प्रत्येक टेस्ट 60 अंक के लायक है. यदि मैच एक स्टेलेमेट में समाप्त होता है तो टीम को 20 अंक दिए जाएंगे.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर,कमेंट और लाइक करे ….
The post 2019 विश्वकप के बाद बदल जाएगा आईसीसी विश्वचैंपियनशिप में अंक वितरण प्रणाली, भारत को होगा नुकसान appeared first on SportzWiki Hindi.