2019 में वर्ल्ड कप इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा जिसको लेकर विश्व क्रिकेट की सभी टीमें तैयारियों में जुट गयी हैं. क्रिकेट पंडित भी अपनी अपनी फेवरेट टीमों को खिताब जीतने का दावा करने लगे हैं. इसी में वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर व पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा कि मैं आगामी विश्वकप पर बड़ी बारीकी से नजर बनाए हुए हूं और मुझे उम्मीद है कि विंडीज टीम इस बार अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर सकती है.
दुनिया के महानत कप्तानों में शुमार क्लाइव लॉयड ने कहा कि “वैसे तो इस बार कई टीमें खिताब की दावेदार लग रही हैं. कई टीमों ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है, लेकिन मुझे लगता है कि विंडीज टीम अपने प्रदर्शन से सबको आश्चर्यचकित कर सकती है.”
उन्होंने आगे कहा कि “आगामी विश्वकप में ड्वेन ब्रावो और किरेन पोलार्ड से बहुत उम्मीदे हैं. यदि विंडीज के खिलाड़ी अपने प्रतिभा के अनरूप खेलते है, तो वह दुनिया के किसी भी टीम को मात देने की काबिलियत रखते है.”

उन्होंने आगे कहा कि “विश्व क्रिकेट में विंडीज टीम को किसी पहचान की जरुरत नहीं. यह टीम भी कभी मैच जीतने की आदी हुआ करती थी. इस वजह से हमें घबराने की भी जरुरत नहीं. इतिहास भी हमारे साथ है.”
क्लाइव लॉयड विंडीज टीम के वे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में लगातार तीन विश्वकप फाइनल में पहुंचाया, और उनमें दो बार टीम को खिताब दिलाया.
उन्होंने यह भी माना कि क्रिकेट अब आधुनिक हो गया है, पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है. लेकिन इस साल कैरेबियाई क्रिकेटरों ने शानदार शुरुआत की है, न सिर्फ ट्वेंटी -20 फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताओं में, बल्कि टेस्ट मैचों में भी. उनकी टीम की हालिया सफलता उनके तेज गेंदबाजों द्वारा प्रदर्शन के पीछे आ रही है. शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर और केमर रोच ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इस तिकड़ी को विश्वकप में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा.
गेल की तारीफ करते हुए इस पूर्व दिग्गज ने कहा कि “अभी गेल का गेम ख़त्म नहीं हुआ इस बात को इस खिलाड़ी ने बीते आईपीएल में साबित किया. अभी गेल फायर कर रहा है जिसका फायदा आगामी विश्वकप में दिख सकता है.”
The post लॉयड ने की भविष्यवाणी, इंग्लैंड और भारत नहीं बल्कि यह टीम जीतेगी 2019 का विश्वकप appeared first on SportzWiki Hindi.