आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की श्रंखला के दूसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में डेब्यू किया. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें भारतीय टीम की कैप प्रदान की. मैदान पर मौजूद विराट कोहली के साथ-साथ साथी खिलाड़ियों और प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने तालियों के साथ कौल का स्वागत किया.

इसी के साथ कौल भारत की ओर से टी-20 में पर्दापण करने वाले 74वें खिलाड़ी बन गए हैं. आयरलैंड के विरूद्ध इस मैच में उन्होंने 2 ओवर में महज़ चार रन देकर बल्लेबाज जेम्स शैनॉन का विकेट झटका.
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मुडी ने ट्वीट करते हुए सिद्धार्थ कौल को बधाई दी-
“टी-20 में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी सिद्धार्थ कौल ने अपने सपने को पूरा किया, एक और सनराइजर्स का खिलाड़ी उचाईयों को छू रहा है”.
Thrilled to see @sidkaul22 realise his dream yesterday making his #T20 debut for team India. Another @SunRisers reaching new heights! @BCCI #IrevInd
— Tom Moody (@TomMoodyCricket) June 30, 2018
इसका रिप्लाई करते हुए सिद्धार्थ ने रिप्लाई देते हुए कहा –
” आपके बिना इन ऊँचाईयो पर पहुंचना संभव नहीं था, मैं अपने जीवन में जितनी जिन ऊँचाईयो को प्राप्त करूंगा उसमें मैं आपका ऋणी रहूँगा “.
Wouldn't have been possible without you chief. Whatever heights I will achieve in life, will always be indebted to you
https://t.co/nqZtk6lCXt
— Siddharth Kaul (@sidkaul22) June 30, 2018
गौरतलब है कि सिद्धार्थ कौल आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं. आईपीएल के इस सीज़न में उन्होंने हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 17 मैचों में तकरीबन 26 के औसत से 21 विकेट अपने नाम किये थे.
आपको बता दें कि कौल 2008 में विराट कोहली के नेतृत्व में अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. इसके अलावा कौल 2013 और 2017 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली भारत ए टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 2017 में श्रीलंका दौरे के लिए एकदिवसीय टीम में जगह दी गई.

इस बार आईपीएल में सिद्धार्थ कॉल ने अपनी गेंदबाजी द्वारा सभी को प्रभवित किया था. जिसका बाद उनका राष्ट्रीय टीम में भी चयन हुआ था. सिद्धार्थ कॉल ने इस सीजन बेहद शातिर अंदाज में गेंदबाजी करते हुए टीम के लिए कई अहम् मौके पर विकेट झटके.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे ……
The post सिद्धार्थ कौल के टी-20 डेब्यू करते ही टॉम मूडी ने किया ऐसा ट्वीट कि कौल की भर आई आँखे, दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.