भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ के सोफिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है। इस मैच में अगर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर देती है, तो सीरीज पर भी कब्जा कर देगी और इसके बाद एकमात्र मैच बचेगा जो 8 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाने वाला है। इस दूसरे मैच से पहले सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल विशेष अभ्यास कर रहे है।

इससे पहले आपको बता दें कि भारत और आयरलैंड के बीच इस सीरीज से पहले 2 मैचों की टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली गयी थी जिसमें भारत ने दोनों ही मैचों में जीत हासिल की थी और उसमें एक मैच में सुरेश रैना ने 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, तो चहल ने दोनों ही मैचों में 3-3 विकेट लिए थे।

दूसरे मैच से पहले चहल ने दिए सुरेश रैना को बल्लेबाजी के टिप्स
इसी बीच आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ आज दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला जिससे पहले युजवेंद्र चहल सुरेश रैना को बल्लेबाजी के टिप्स देते हुए नजर आये है। जी हाँ, उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने लिखा है वो रैना भैया को बैटिंग के टिप्स दे रहे है और उनके सामने रैना खड़े है। हालांकि उनके हाथ में धोनी का बल्ला है और उसको लेकर कई फैंस ने कमेन्ट भी किये है।
यहाँ देखिये युजवेंद्र चहल की पोस्ट
चहल जो दाहिने हाथ से चाइनामैन गेंदबाजी करते है और रैना बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते है जिन्होंने काफी संघर्ष करते हुए टीम इंडिया में वापस जगह बनाई है। दोनों ही स्टार क्रिकेटर इन दिनों अच्छी फॉर्म में है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।
The post …..तो अब चहल दे रहे है टी-20 स्पेशलिस्ट सुरेश रैना को बल्लेबाजी टिप्स appeared first on SportzWiki Hindi.


