मौजूदा समय में टीम इंडिया शानदार फार्म में है. आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद है. अब भारतीय शेरों को अंग्रेजों को उनके घर में भिड़ना है. इस दौरे को बहुत अहम माना जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी मानते हैं मौजूदा भारतीय टीम बिल्कुल संतुलित है. यह टीम इंग्लैंड को उसके घर में मात देने की काबिलियत रखती है.

हालांकि दूसरा पक्ष देखें तो इंग्लैंड की टीम भी शानदार फार्म में है. अभी कंगारुओं को इस टीम ने अपने घर में पटखनी दी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बिल्कुल आसन नहीं होने वाला.
वैसे भी आगामी विश्वकप से पहले दोनों टीमें क्रिकेट जगत पर अपना धाक ज़माना चाहेंगी. गौरतलब है कि अभी आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम ने दो सौ के पास स्कोर बनाया.

भारत ने पहले मैच में 208 और दूसरे में 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया ने लगातार 2 टी-20 मैचों में 200 प्लस का स्कोर खड़ा किया. वहीं, इंटरनेशनल टी-20 में यह 11वां अवसर था जब भारत ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया.
इस मामले में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने भी इंटरनेशनल टी-20 में 11 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है.

क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद सबसे ज्यादा बार दो सौ रन बनाने वाली टीम आॅस्ट्रेलिया है. उसने इंटरनेशनल टी-20 में 10 बार 200+ का स्कोर बनाया है. वहीं, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ने 7-7 बार यह कानामा किया है. टी-20 में भारत ने 11 बार 200+ का स्कोर बनाया है और दस मुकाबलों में उसे जीत मिली है.
वहीं, दक्षिण अफ्रीका को 11 में से 8 बार जीत मिली है. आॅस्ट्रेलिया को 10 में से 8 बार जीत मिली है. भारत ने टी20 में सर्वाधिक 260 रनों का स्कोर श्रीलंका के खिलाफ बनाया है और इस मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. वहीं इंग्लैंड की बात करें तो इस टीम का सर्वाधिक टोटल 230 रन है जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था.
The post टी-20 में भारत के सामने कहीं नहीं टिकता है इंग्लैंड, ये आंकड़ें हैं इस बात का सबूत appeared first on SportzWiki Hindi.