स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत और इंग्लैंड की टी 20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। भारतीय टीम के चाइनामैन कुलदीप यादव कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट लेने में सफल हुए है। इंग्लैंड की ऊपरी क्रम के सभी 5 बल्लेबाजों को कुलदीप ने अपना शिकार बनाया है। साथ ही उन्होंने कहा है की उनकी गेंद पर छक्के लगते हैं तो वह इससे कभी परेशान नहीं होते क्योंकि बचपन से ही वह खराब स्पैल के दबाव से निपटने के लिए तैयार हुए हैं। साथ नही इस मैच में राहुल ने नाबाद 101 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
कुलदीप यादव ने कहा है की मैच में क्या होता है यह समझने के लिए मैं अपनी गेंद पर छक्के खाने का अभ्यास करता था। बाएं हाथ के इस चाइनामैन गेंदबाज ने कहा है कि मैं दबाव महसूस नहीं करता। यह ऐसी चीज है जो मैंने काफी जल्दी सीख ली थी और आज मेरे खिलाफ रन बनने पर मैं नहीं डरता। कुलदीप ने साथ ही बेसिक्स सही रखने की जरूरत पर भी जोर दिया। मैंने बचपन में जो भी सीखा उसे यहां लागू करने की कोशिश कर रहा हूं। टास हारकर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड को जोस बटलर ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अपनी विविधता से मैच का रुख बदल दिया।
उन्होंने कहा है कि अगर आप विकेट हासिल करना चाहते हो तो आपको गेंद को टर्न कराना होगा। अगर टर्न या ड्रिफ्ट नहीं हो रही तो फिर आप स्पिनर नहीं हैं। अगर स्पिनर टी-20 मैच में चार से पांच विकेट लेता है तो आपकी टीम फायदे में होती है। उन्होंने कहा की जब मैं गेंदबाजी के लिए आया तो मैंने विकेट देखा और यह थोड़ा सूखा था। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी गति में विविधता के साथ शुरुआत की।
Herald