खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम आज जब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेगी तो इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली के पास एक विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अगर शृंखला के पहले मैच में आठ रन बना लिए तो वह टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं क्रिकेट में दो हजार रन के आंकड़े को छूने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।
राजस्थान के इन दो गेंदबाजों के दम पर भारत-ए ने जीती त्रिकोणीय सीरीज
इस मामले में विराट कोहली न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। मैकुलम ने 67वें टी-20 मैच की 66वीं पारी में सबसे तेज दो हजार रन की उपलब्धि हासिल की थी।
विराट कोहली के पास 60वें टी-20 मैच की 56वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। विराट 59 मैचों की 55 पारियों में अभी तक 1992 रन बना चुके हैं। वहीं न्यूजीलैंड के एक अन्य सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 68 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
क्या आज दर्ज हो जाएगी राजस्थान के दीपक चाहर के नाम ये उपलब्धि?
अब तक न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (2271), ब्रेंडन मैकु लम (2140) और पाकिस्तान के शोएब मलिक (2039) टी-20 में दो हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
इससे पहले टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम ही दर्ज है। कोहली ने केवल 27 पारियों में ही एक हजार रन बना दिए थे। जबकि आरोन फिंच ने 29 पारियां में ये उपलब्धि हासिल की।
इंडोनेशिया ओपन: ये खिलाड़ी पेश करेंगे भारतीय चुनौती
इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के चुनौतीपूर्ण और व्यस्त दौरे की शुरूआत करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य मेजबान टीम को जीत की पटरी से उतार दबाव में लाने का होगा।
इंग्लैंड टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 5-0 से हराने के बाद एकमात्र टी-20 मैच में भी शिकस्त दी थी।वहीं भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ हुए दो टी-20 मैचों में बड़ी जीत दर्ज की थी।