Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड बनाम भारत: चोटिल होकर टी-20 सीरीज से बाहर हुए बुमराह ने नम आँखों से कही ये बात

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से पहले भारत के शानदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से इस सीरीज के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में अपने बाएं अंगूठे को चोटिल कर बैठे बुमराह को इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले ही निराशा हाथ लगी.

बुमराह को लगी चोट के कारण शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में ही बाहर बैठाया गया था. वहीं अब उनके वनडे सीरीज के लिए फिट होने की संभावना है.

चोटिल बुमराह ट्वीट में ये कहा 

तेज गेंदबाज बुमराह टी-20 में डेथ ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए थे. चुनौतियों से कभी ना घबराने वाले बुमराह ने एक ट्वीट करते हुए कहा ”अपनी चुनौतियों को सीमित ना करें, बल्कि अपनी सीमाओं को चुनौती दें”

छोटे फॉर्मेट में बुमराह के प्रदर्शन और फॉर्म को देखते हुए यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है. जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में भारतीय टीम के एक अहम तेज गेंदबाज हैं. पिछले काफी समय से वह जबरदस्त प्रदर्शन करते आ रहे हैं.

ऐसे में उनका चोटिल होना भारत के लिए भी एक परेशानी की बात है. टीम इंडिया के लिए बेहतर होगा कि वह जल्द ही फिट हो जाएं. जिससे 12 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए वह मौजूद हो सकें.

जसप्रीत बुमराह भारत के लिए अभी तक 35 टी-20 मैच खेल चुके हैं. जिसमें बुमराह ने 6.79 की इकॉनमी से 43 विकेट लिए हैं. वह डेथ ओवर में गेंदबाजी के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं. अंतिम ओवरों में बुमराह की सटीक योर्कर उन्हें अन्य गेंदबाजों से अलग बनाती है.

 

 

The post इंग्लैंड बनाम भारत: चोटिल होकर टी-20 सीरीज से बाहर हुए बुमराह ने नम आँखों से कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.