ग्लोबल कनाडा टी-20 का जलवा जारी है जिसमें हर दिन एक से बढ़कर मजेदार मैच देखने को मिल रहा है। यह इस लीग का पहला सीजन है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर भी शामिल है। लेकिन अच्छा प्रदर्शन करने में संघर्ष कर रहे है। हालाँकि वॉर्नर तो इस बार कप्तानी भी कर रहे है और अब धीरे-धीरे फॉर्म में आ रहे है।

इसी बीच आपको बता दें कि कल इस टूर्नामेंट में एडमोंटन रॉयल्स और डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम विन्नीपेग हौक के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें डेविड वॉर्नर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद एडमोंटन रॉयल्स ने बल्लेबाजी की और 20 ओवर के इस खेल में 19 ओवर ही खेल पायी और ऑल आउट हो गई।
अगर हम एडमोंटन रॉयल्स की बल्लेबाजी की बात करें तो कल के इस मैच में सलामी बल्लेबाज आघा सलमान ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली। जबकि इनके अलावा अब्रास खान ने 30 और शैमान अनवर ने 28 रन बनाये, लेकिन टीम का स्कोर 150 पार नहीं कर पाए और पूरी टीम आउट हो गयी। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड ने चार विकेट लिए।

इसके बाद वॉर्नर की टीम ने लक्ष्य का पीछा किया और अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद बेन मैकडरमोट आउट हो गए। हालाँकि लेंडल सिमंस और कप्तान डेविड वॉर्नर ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को यह मैच आसानी से आठ विकेटों से जीता दिया।
मैच में कप्तान वॉर्नर का बल्ला खूब बोला और 42 रनों की अच्छी पारी खेली। जबकि साथी बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने 38 रन बनाये, लेकिन उन्हें रिटायरहर्ट होना पड़ा। इनके अलावा मार्क देयल ने 37 रनों की पारी खेली और टीम को आठ विकेट से जीता दिया।
The post ग्लोबल टी-20 लीग में कल खूब चला डेविड वॉर्नर का बल्ला एडमोंटन रॉयल्स की घातक गेंदबाजी फेल appeared first on SportzWiki Hindi.