Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट इतिहास में इन पांच बल्लेबाजों को शतक लगाने के बाद भी नहीं मिला मैन ऑफ द मैच

टी-20 क्रिकेट भले ही बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है लेकिन यहां पर शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए इतना आसान नहीं होता है। टी-20 क्रिकेट में पिछले कुछ समय से शतकों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन हम ये नहीं कह सकते हैं कि क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक लगाना आसान हो गया है।

क्रिकेट के सबसे छोटे इस फॉर्मेट में शतक लगाना बहुत बड़ी बात है। शतक लगाने के लिए बल्लेबाजों को तेज गति से रन बनाने के साथ ही संयम दिखाने की भी जरूरत पड़ती है। लेकिन ऐसा भी हुआ है कि टी-20 क्रिकेट के कई मैचों में बल्लेबाज ने शतक तो जरूर लगाया, लेकिन उस बल्लेबाज को उसके बाद भी मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं चुना जा सका।

तो आईए आज हम आपको उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जो शतक लगाने के बाद भी मैन ऑफ द मैच हासिल नहीं कर सके।

केएल राहुल(भारत) 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक जड़ा।

केएल राहुल ने मैनचेस्टर में खेले गए पहले मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए केवल 54 गेंदो में 101 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन राहुल की इस सर्वश्रेष्ठता पर उनकी ही टीम के कुलदीप यादव की गेंदबाजी भारी पड़ी।

कुलदीप को उसी मैच में 5 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

मार्टिन गुप्टिल(न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन मुप्टिल ने इसी साल 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेले गए इस एक मैच में कुल 488 रन बने। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए अपने 20 ओवरों में 243 रनों का स्कोर खड़ा किया।

गुप्टिल ने 54 गेंदो में 105 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

इस हाई स्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले हार्सी शॉर्ट ने 44 गेंदो में 76 रनो ंकी मैच विनिंग पारी खेली। ऐसे में गुप्टिल को शतक के बाद भी शॉर्ट को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

केएल राहुल(भारत)

भारत के बल्लेबाज लोकेश राहुल इस मामले में बड़े ही अभागे साबित हुए हैं। लोकेश राहुल ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक जड़े हैं। दूसरे शतक के बारे में आपको पता ही है, वहीं राहुल ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा था।

इस मैच में राहुल ने 51 गेंदो में 110 रन बनाए लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एविन लुईस ने शानदार शतक जड़ जीत वेस्टइंडीज को दिलाई और लुईस को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

रोहित शर्मा(भारत)

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की मेजबानी में खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मैच में जबरदस्त शतक लगाया था।

रोहित ने 66  गेंदो में 106 रनों की पारी खेली लेकिन इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जेपी डूमिनी ने 68 करों की नॉट आउट पारी खेल दक्षिण अफ्रीका की झोली में जीत डाल दी।

उनको इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

फाफ डू प्लेसीस(दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसीस ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा। इस टी-20 मैच में प्लेसीस ने 56 गेंदो में 119 रनों की पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 231 रन तो बनाए, लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने केवल 41 गेंदो में 90 रन की पारी खेल अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। ऐसे में गेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट इतिहास में इन पांच बल्लेबाजों को शतक लगाने के बाद भी नहीं मिला मैन ऑफ द मैच appeared first on SportzWiki Hindi.