खेल डेस्क। बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन की बदौलत भारत-ए को एकमात्र अनौपचारिक टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 254 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
इंग्लैंड लॉयंस के 421 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की दूसरी पारी मैच के आखिरी दिन 44 ओवर में 167 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
राजीव शुक्ला के निजी सचिव पर लगे आरोप, टीम में चयन के लिए पैसों और काॅल गर्ल की करते है मांग
मेजबान इंग्लैंड लॉयन्स ने पहली पारी में 423 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 197 रन पर ही आउट हो गई थी। इसके बाद लॉयन्स ने 194 रन पर पांच विकेट गंवा अपनी दूसरी पारी घोषित की।
इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय, अजिंक्या रहाणे, करण नायर और रिषभ पंत को शामिल किया गया। इन चारों खिलाडिय़ों का चयन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए किया गया।
हैप्पी बर्थडे: रोजर बिन्नी ने क्रिकेट के अलावा इस खेल में भी हासिल की है बड़ी उपलब्धि
अभ्यास की तरह खेले गए इस मुकाबले में मुरली विजय और करूण नायर अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में असफल रहे, जबकि पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए रिषभ पंत ने मैच की (58 और 61) दोनों पारियों में भारतीय टीम की ओर से अर्धशतक लगाए। वहीं अजिंक्या रहाणे ने भी 49 और 48 रन की शानदार पारियां खेली।
भारत-ए की दूसरी पारी में पहली पारी की तरह ही रिषभ पंत और अजिंक्या रहाणे ने क्रमश: 61 और 48 रन की पारियां खेली, लेकिन ये पारियां भारतीय टीम की हार को टालने के लिए नाकाफी थी। अजिंक्या रहाणे एक बार फिर से अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए।
आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र में रिकॉर्ड 37 टीमें लेंगी हिस्सा, खेले जाएंगे 160 मैच
पंत से 87 गेंदों की अपनी पारी में 61 रन बनाए। इसमें उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। वहीं रहाणे ने अपनी पारी में 109 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए।इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज एलिएस्टर कुक ने 180 रन की शतकीय पारी खेल भारतीय टीम के सामने परेशानी खड़ी कर दी है।