Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैडमिंटन रैंकिंगः श्रीकांत को एक स्थान का नुकसान, प्रणीत 26वें नंबर पर खिसके

नई दिल्ली
भारत के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत गुरूवार को जारी ताजा विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में एक स्थान गिरकर छठे स्थान पर खिसक गए हैं।  

महिला रैंकिंग में पीवी सिंधू का तीसरा और सायना नेहवाल का 10वां स्थान बना हुआ है। एच एस प्रणय 11वें और समीर वर्मा 19वें नंबर पर बने हुए हैं। बी साई प्रणीत एक स्थान के नुकसान के साथ 26वें नंबर पर खिसक गये हैं।  

पुरूष युगल में सात्विक सेराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी तीन स्थान के नुकसान के साथ 26वें स्थान पर खिसक गयी है। महिला युगल में टॉप 25 में कोई भारतीय जोड़ी नहीं है जबकि मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी दो स्थान के सुधार के साथ 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं।