Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जियो फोन 2 के ये शानदार फीचर्स जानकर हैरान हो जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं आम बैठक जियो फोन 2 पेश किया गया। बताया जा रहा है की जियो का फोन 2 ग्राहकों के लिए 15 अगस्त से 2999 रुपए में उपलब्ध होगा। कहा जा रहा है की जियो फोन 2 ग्राहकों की उम्मीदों को पूरा करते नजर आएगा साथ ही जियो को भी इससे बहुत विश्वास जियो के पहले फोन की कमियों को पूर्ति करते हुए जियो ने अपना नया जियो फोन 2 पेश किया हैं। जियो द्वारा इसमें कई शानदार फीचर्स दिए हैं। कहा जा रहा है कि जियो फोन 2 बिक्री के लिए 15 अगस्त देश में मिलने लग जाएगा। कंपनी द्वारा जियो फोन 2 को ब्लैक कलर वेरियंट में पेश किया गया हैं। साथ ही अब की बार कंपनी ने फोन में QWERTY कीपैड के साथ ड्यूल सिम और शानदार डिज़ाइन के साथ पेश किया हैं।

जानिए, जियो फोन 2 में क्या है खास

जियो फोन 2 की डिजाइन और तकनीक की बात करे तो कंपनी ने इसमें काफी सुधार किया है और पहले से शानदार फीचर्स के साथ फोन को पेश किया हैं।ये एक 4G फोन है जिसमें आप 4G की सुविधाओं का आनंद ले सकते हो। साथ ही कंपनी द्वारा इस फोन की शुरूआती कीमत 2,999 रुपये रखी हैं। इसकी डिजाइन ब्लैकबेरी फोन की तरह लगती है कंपनी ने जियो फोन 2 को QWERTY कीपैड के साथ इसमें 2.4 इंच हॉरिज़ॉन्टल डिस्प्ले दी है साथ ही कंपनी ने फोन में 4-वे नेविगेशन KEY दी हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि यह KaiOS पर काम करता हैं।

जियो ने पेश किया अपना नया फोन फीचर्स और कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

साथ ही जियो फोन 2 में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया हैं। साथ ही जियो फोन 2 की बैटरी पॉवर की बात करे तो कंपनी ने इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी हैं। जियो फोन 2 में दो नैनो सिम स्लॉट के साथ पेश किया गया हैं। ये 15 अगस्त से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।



Herald