Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जेम्स एंडरसन की धमकी पर जहीर खान का करारा जवाब, 2 मैच बाद ही होंगे टीम से बाहर

इंग्लैंड की टीम 1 अगस्त से भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेलेगी। भारतीय टीम का पिछला दोनों इंग्लैंड दौरा काफी खराब रहा है। उन दौरों में इंग्लैंड की जीत का सबसे बड़ा कारण उनकी तेज गेंदबाजी थी। इस गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जेम्स एंडरसन कर रहे थे। इस बार एक बार फिर एंडरसन के कंधों पर इंग्लिश टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

एंडरसन ने कहा था हम हैं तैयार

कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा था कि इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा था कि इस सीरीज के लिए मैं पिछले 3 महीनों से तैयारी कर रहा हूँ और वह अच्छी चल रही है। उन्होंने अंतिम कुछ हफ्तों में खुद को फिट करने के लिए काफी मेहनत की है।

ज़हीर ने एंडरसन को लेकर कही बड़ी बात 

पूर्व भारतीय गेंदबाज ज़हीर खान साल 2002, 2007 और 2011 में भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर गए थे। 2007 में उन्होंने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में 9 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। ज़हीर ने इस बार जेम्स एंडरसन के बारे में कहा है कि अगर इंग्लैंड की परिस्थितियां एंडरसन के अनुकूल नहीं होती है तो वह जूझते नजर आ सकते हैं। ज़हीर ने कहा

“एंडरसन अभी करियर के उस दौर में पहुँच गए हैं, जहां उन्हें पिच से मदद चाहिए। अगर पिच में उनके लिए मदद हुई तो वो खतरा बन सकते हैं, लेकिन उनके लिए मदद नहीं हुई तो हो सकता है दो टेस्ट मैच के बाद टीम में उनके जगह पर भी सवाल उठने लगे।”

टीम में लेफ्ट आर्म पेसर ने होने पर किया बयान 

इसके साथ ही ज़हीर खान ने टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के नहीं होने पर कहा

बाएं हाथ का तेज गेंदबाज हमेशा आपको विविधता देता हैं। इसके अलावा, उनके द्वारा बनाए गए एंगल्स मुश्किल मुश्किल होते है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके द्वारा बनाए गए फुटमार्क्स ऑफ स्पिनर के लिए मददगार साबित होते हैं।

एंडरसन की मदद 

ज़हीर खान ही वह खिलाड़ी हैं जिसने जेम्स एंडरसन को रनअप के दौरान गेंद छुपाने की विधि बताई थी। एंडरसन कई बार इसका जिक्र कर चुके हैं और वह इसके लिए ज़हीर का आभार मानते हैं।

The post जेम्स एंडरसन की धमकी पर जहीर खान का करारा जवाब, 2 मैच बाद ही होंगे टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.